खेल

मिलर ने मचाई तबाही, तूफानी शतक के साथ धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मिलर ने मचाई तबाही, तूफानी शतक के साथ धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेविड मिलर का बल्ला जमकर चला.

जोहान्सबर्ग में खेले जा रहे दूसरे वनडे में मिलर ने ऐसी तूफानी पारी खेली कि उनका नाम एक साथ कई खास रिकॉर्ड में दर्ज हो गया.

उन्होंने महज 73 गेंदों में शतक पूरा किया और 93 गेंदों पर 142 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

इस पारी के दौरान मिलर ने एमएस धोनी को पीछे छोड़ते हुए एक खास उपलब्धि भी अपने नाम कर ली.

मिलर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 73 गेंदों में अपना शतक पूरा किया.

इसके साथ ही वो दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कंगारुओं के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए. हेनरिक क्लासेन 2023 में 57 गेंदों में शतक लगाकर पहले नंबर पर हैं.

वहीं, मिलर ने ही 2016 में 69 गेंदों में शतक लगाया था, जो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. क्विंटन डी कॉक और एडेन मार्करम ने 74 गेंदों में शतक लगाया है.

एमएस धोनी को छोड़ा पीछे

मिलर ने अपनी इस पारी के साथ भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को भी पीछे छोड़ दिया. वनडे में नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए मिलर के नाम अब 8 शतक हो गए हैं.

धोनी और युवराज सिंह ने इस पर 7-7 शतक लगाए हैं.

इस मामले में मिलर ने इंग्लैंड के जोस बटलर की बराबरी कर ली है, जिनके नाम भी 8 शतक हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा शतक

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में ये मिलर का चौथा शतक रहा.

इसके साथ ही वो दक्षिण अफ्रीका की ओर से इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. फाफ डु प्लेसिस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 पारियों में 5 शतक लगाए हैं.

मिलर ने 28 पारियों में 4 शतक जड़ दिए हैं. क्विंटन डी कॉक और हर्शल गिब्स के नाम 3-3 शतक हैं.

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स से बाहर होने के बाद भड़की पीवी सिंधु, शेड्यूल पर उठाए सव

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

डेविड मिलर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक शानदार पारी खेली, जहाँ उन्होंने 73 गेंदों में शतक और 93 गेंदों पर 142 रन बनाकर टीम को ऊँचे स्कोर तक पहुँचाया। इस पारी में उन्होंने एमएस धोनी के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ते हुए एक नया मील का पत्थर स्थापित किया। यह घटना क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास है क्योंकि यह दिखाती है कि युवा खिलाड़ियों की तेज़ी और कौशल से पारंपरिक रिकॉर्ड भी टूट सकते हैं। ऐसे प्रदर्शन से खेल के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ता है और युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती है, जिससे देश में खेल की लो

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।