व्यापार

मिल्वौकी में पीयूष गोयल की जेमीसन ग्रीर से मुलाकात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मिल्वौकी में पीयूष गोयल की जेमीसन ग्रीर से मुलाकात

अक्टूबर 01, नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के मिल्वौकी में G20 व्यापार मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान कई महत्त्वपूर्ण मुलाकातें कीं। इस दौरान पीयूष गोयल की यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जेमीसन ग्रीर से मुलाकात हुई। केंद्रीय मंत्री ने X पर जानकारी दी कि मुलाकात के दौरान भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर सकारात्मक चर्चा हुई।

साथ ही, दोनों देशों ने G20 व्यापार वार्ताओं पर विचार साझा करने के साथ-साथ भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया।इस दौरान केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मैक्सिको के सेक्रेटरी ऑफ इकोनॉमी मार्सेलो एब्रार्ड से भी मुलाकात की। मुलाकात के दौरान भारत-मैक्सिको व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा के साथ-साथ व्यापार और निवेश के नए अवसर तलाशने पर जोर दिया गया।

(Photo Source: @PiyushGoyal)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।