अब 1 मिनट में खुलेगा पेंशन अकाउंट, Federal Bank ने शुरू किया तत्काल NPS
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अगर आप रिटायरमेंट के लिए अभी से बचत शुरू करना चाहते हैं, लेकिन NPS खाता खोलने की लंबी प्रक्रिया से बचना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है.
इसी प्रोसेस को आसान बनाने के लिए पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने तत्काल NPS की सुविधा शुरू की है.
इसके जरिए पात्र ग्राहक घर बैठे डिजिटल तरीके से नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में अपना खाता खोल सकते हैं.
हालांकि, अब निजी क्षेत्र के फेडरल बैंक ने भी इस सुविधा से जुड़ने का ऐलान किया है.
इसके बाद बैंक के पात्र ग्राहक अपनी मौजूदा KYC जानकारी का इस्तेमाल करके NPS में खाता खोल सकेंगे.
इस पहल का मकसद खाता खोलने की प्रक्रिया को पहले के मुकाबले तेज करना और लोगों को रिटायरमेंट के लिए बचत करने के लिए प्रोत्साहित करना है.
कौन खोल सकता है तत्काल NPS अकाउंट?
फेडरल बैंक के मुताबिक, 18 से 85 साल की उम्र के भारतीय नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.
इसके लिए OTP के जरिए पहचान की पुष्टि करनी होगी. इसके अलावा, बैंक में ऐक्टिव सेविंग अकाउंट और KYC होना जरूरी है. हालांकि, शुरुआत में यह सुविधा BHIM ऐप के जरिए मिलेगी.
कितने रुपए से शुरू कर सकते हैं निवेश?
तत्काल NPS खाता शुरू करने के लिए कम से कम 250 रुपए जमा करना जरूरी है.
इसके बाद आप अपने सुविधा के मुताबिक कभी भी कम से कम 10 रुपए का योगदान कर सकते हैं.
बड़ी बात यह है कि इसमें निवेश की रकम या योगदान की संख्या की कोई लिमिट तय नहीं है.
दरअसल, शुरुआत में जमा की गई रकम डिफॉल्ट योजना NPS संचय में निवेश होगी.
ग्राहक बाद में NPS के नियमों के मुताबिक निवेश का विकल्प बदल सकते हैं.
सफल रजिस्ट्रेशन के तुरंत बाद स्थायी रिटायरमेंट खाता संख्या (PRAN) भी जारी हो जाती है.
किन बैंकों के ग्राहक उठा सकते हैं फायदा?
शुरुआती चरण में तत्काल NPS की सुविधा BHIM ऐप के जरिए मिलेगी. इसके लिए ग्राहक के पास संबंधित बैंक में सक्रिय बचत
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar