मिशन 2028 की तैयारी में जुटी बीजेपी, स्मृति ईरानी ने विधायकों से लिया कामकाज का हिसाब
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2028 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी अपने प्रवास के दौरान विधायकों, सांसदों और मंत्रियों के साथ बैठक कर संगठन और जनप्रतिनिधियों के कामकाज की समीक्षा कर रही हैं। बैठकों में विधानसभा क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं से संवाद मजबूत करने और उनकी समस्याओं के समाधान पर जोर दिया जा रहा है।
प्रवास के दूसरे दिन सुबह 10 बजे से विधायकों के साथ बैठक हुई, जिसमें उनके कामकाज और क्षेत्र में गतिविधियों की समीक्षा की गई। विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में नियमित रूप से सक्रिय रहने, कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने के निर्देश दिए गए। संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में शामिल विधायकों ने स्मृति ईरानी के अनुभव और मार्गदर्शन को उपयोगी बताया। उन्होंने संगठन की ओर से दिए गए निर्देशों पर अमल करने और अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बढ़ाने की बात कही।
विधायकों के साथ बैठक के बाद सांसदों और मंत्रियों के साथ भी चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। इन बैठकों को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और पार्टी की तैयारियों को मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
बीजेपी का जोर जनप्रतिनिधियों की क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के साथ दूरी कम करने और संगठनात्मक समन्वय को बेहतर बनाने पर है। ऐसे में इन बैठकों के जरिए पार्टी आगामी चुनावों से पहले अपने संगठन और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।
अजय चंद्राकर लता उसेंडी केदार कश्यप बृजमोहन अग्रवाल
विजय शर्मा तोखन साहू