मिस्ट्री-थ्रिलर से रोमांस और एक्शन तक, OTT पर इस हफ्ते आ रहीं साउथ की मोस्ट अवेटेड फिल्में!
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वैसे तो ओटीटी पर हर हफ्ते ही कुछ ना कुछ रिलीज होता है. फिर चाहे वो शोज हों या फिर फिल्में. बॉलीवुड की भी कोई एक दो नहीं बल्कि कई बार तो दर्जनों फिल्में रिलीज होती हैं.
ऐसे में इस हफ्ते भी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं.
नवंबर के आखिरी हफ्ते में साउथ की 4 मोस्ट अवेटेड फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं.
ऐसे में आपको साउथ की 4 मोस्ट अवेटेड फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था.
इसमें वेंकटेश दग्गुबाती जैसे स्टार्स की फिल्में शामिल हैं, जो जी5 और नेटफ्लिक्स के साथ ही सोनी लिव पर भी रिलीज की जाएंगी. देखिए लिस्ट.
आदर्श कुटुंबम (नेटफ्लिक्स)
वेंकटेश दग्गुबाती की फिल्म 'आदर्श कुटुंबम' को इसी हफ्ते ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा, हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल तो नहीं दिखा पाई थी लेकिन दर्शकों को इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था, जो कि खत्म होने वाला है.
ये एक तेलुगु फैमिली एक्शन कॉमेडी फिल्म है. इसके जरिए त्रिविक्रम और वेंकटेश ने पहली बार साथ काम किया है. इसे नेटफ्लिक्स पर 27 नवंबर को रिलीज किया जाएगा.
नोटबुक 90s- कधल फ्लैशबैक (सोनी लिव)
वहीं, अगर आप रोमांटिक फिल्मों के शौकीन हैं तो तमिल की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'नोटबुक 90s- कधल फ्लैशबैक' को इसी हफ्त ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा.
इसमें 1990s के सेट पर आधारित कहानी को दिखाया गया है. इसमें मुजम्मिल इलियास और युवा श्रीलक्ष्मी लीड रोल में हैं. फिल्म को सोनी लिव पर 23 नवंबर को रिलीज किया जा चुका है. इसे देख घर बैठे देख सकते हैं.
सत्यमेव- जी5
मलयालम फिल्म को देखना पसंद करते हैं तो फिल्म 'सत्यमेव' को ओटीटी पर देख सकते हैं. इसे जी5 पर रिलीज किया जाएगा.
ये मलयालम की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है.
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में बताया गया है कि नवंबर के आखिरी हफ्ते में OTT प्लेटफॉर्म पर साउथ भारतीय चार अत्यधिक प्रत्याशित फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें मिस्ट्री-थ्रिलर, रोमांस और एक्शन जैसे विभिन्न जॉनर शामिल हैं। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि साउथ फिल्म उद्योग की नई रिलीजें दर्शकों के लिए नए मनोरंजन विकल्प लाती हैं और OTT पर कंटेंट की विविधता को बढ़ाती हैं। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि दर्शक अपनी पसंद के अनुसार नई कहानियाँ और शैलियाँ देख सकेंगे, जिससे मनोरंजन का अनुभव समृद्ध होगा और OTT प्लेटफॉर्म