राजनीति

MLC चुनाव में कांग्रेस को जीरो सीटें:मोदी का तंज- वोटिंग बैलट से हुई, तो भी कितनी सीटें मिलीं; बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 16 सीटें NDA जीती

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
MLC चुनाव में कांग्रेस को जीरो सीटें:मोदी का तंज- वोटिंग बैलट से हुई, तो भी कितनी सीटें मिलीं; बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 16 सीटें NDA जीती

MLC चुनावों के रिजल्ट पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, ‘4 बड़े राज्यों- उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में 28 सीटों पर MLC चुनाव हुए। चुनाव बैलट पेपर से हुए। अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं।’ दरअसल, पहले इन 28 सीटों में से कांग्रेस के पास 4 सीटें थीं।

पार्टी इन चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई है। कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष का आरोप है कि भाजपा EVM में हेरफेर कर चुनाव जीतते आ रही है। हाल के SIR के विरोध के दौरान भी विपक्ष ने भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी कर चुनाव जीतने का आरोप लगाया। लोकसभा और विधानसभा चुनाव EVM से कराने की मांग कर रहा है।

यूपी: गोरखपुर में भाजपा सिर्फ 307 वोट से जीती गोरखपुर में भाजपा बेहद कड़े मुकाबले में 307 वोटों से जीत गई। ध्रुव त्रिपाठी ने विक्ट्री साइन दिखाकर खुशी जताई। वे लगातार चौथी बार MLC बने हैं। उन्हें टक्कर देने वाले निर्दलीय राजीव यादव ने कहा- ‘मुझे जानबूझकर हराया गया है। एक हजार वोटों की चोरी की गई है।’ राजीव की हार पर उनके समर्थक रो पड़े।

यूपी में विधान परिषद (MLC) चुनाव की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। शिक्षक और स्नातक कोटे की 11 सीटों में से 9 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। भाजपा ने 6 और सपा ने 3 सीटें जीती हैं। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: पटना स्नातक सीट पर नीरज जीते,कोसी में भाजपा की हैट्रिक बिहार विधान परिषद की 8 सीटों में से 6 सीटों का रिजल्ट आ गया है।

पटना स्नातक सीट से जदयू के नीरज कुमार जीत गए हैं। वहीं कोसी स्नातक सीट पर बीजेपी के एनके यादव ने जीत की हैट्रिक लगाई है। नीरज कुमार की खिलाफत कर रहे अनंत सिंह ने कहा, ‘मुझे वक्त नहीं मिला। मैं नीरज को जीत की बधाई नहीं दूंगा। मेरी नाराजगी पार्टी से नहीं नीरज से है।’ वहीं तिरहुत स्नातक सीट से वंशीधर लगातार आगे चल रहे हैं।

पूरी खबर पढे़ंं… कर्नाटक- 4 सीटें NDA के पास, कांग्रेस ने इकलौती सीट गंवाई कर्नाटक में MLC की चार सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। विपक्षी जनता दल (सेक्युलर) यानी जेडीएस ने कांग्रेस से एक सीट छीन ली, जबकि उसकी सहयोगी भाजपा ने अपनी तीनों सीटें बरकरार रखीं। बेंगलुरु शिक्षक सीट पर भाजपा के समर्थन से चुनाव लड़ रहे जेडीएस उम्मीदवार एपी रंगनाथ ने कांग्रेस के मौजूदा एमएलसी पुट्टन्ना को 908 वोटों से हराया।

पुट्टन्ना को 9,902

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।