राजनीति

MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन

बिहार, यूपी, महाराष्ट्र और कर्नाटक में 28 सीटों पर हुए विधान परिषद के चुनाव ने कई संदेश दिए हैं.

बिहार में बीजेपी जहां खुश है, वहीं गठबंधन की सरकार में शामिल जेडीयू के लिए टेंशन बढ़ गई है. उत्तर प्रदेश में छह सीट जीतने के बाद भी बीजेपी के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं.

महाराष्ट्र में पांच सीटों पर नतीजों के बाद सत्तारूढ़ बीजेपी-शिंदे गुट और एनसीपी के बीच खटपट शुरू हो गई है. कांग्रेस को कर्नाटक में झटका लगा है और वो हार की समीक्षा कर रही है.

बिहार में क्या हुआ?

बिहार की 8 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन को 4 सीटों पर जीत मिली है. जेडीयू के लिए बड़ा झटका है.

वो सिर्फ एक सीट जीत दर्ज कर सकी.

तिरहुत स्नातक सीट से जदयू के अभिषेक झा (राष्ट्रीय प्रवक्ता) हार ने आरोप लगाया की उनको हराने के लिए NDA में चक्रव्यूह रचा गया, अभिमन्यु की तरह वह अकेले पड़ गये.

पटना स्नातक सीट पर बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने जनसुराज को समर्थन दिया और नीरज कुमार का विरोध किया. इसके बाद हालांकि सिंह को पार्टी से निकाल दिया गया. इस चुनाव में आरजेडी का खाता खुला है.

वहीं दो सीटों पर निर्दलीय और एक पर जनसुराज ने जीत दर्ज की.

तेजस्वी यादव ने कहा कि शिक्षक और स्नातक का यह निर्वाचन एनडीए सरकार के भ्रष्टाचार, सत्ता के दुरुपयोग, शिक्षकों एवं युवाओं पर बीजेपी की दमनात्मक कारवाई तथा एनडीए की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ शिक्षित समाज का खुला जनादेश है.

यूपी का हाल

वहीं यूपी में 11 सीटों में से बीजेपी ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है. समाजवादी पार्टी को पांच सीटें मिली है.

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने इसे आगामी विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताया है और कहा है कि विपक्ष की जीत होगी.

बीजेपी को बड़ा झटका लखनऊ और वाराणसी में लगा है. बीजेपी ने इस हार की समीक्षा शुरू कर दी है.

यूपी सरकार में मंत्री भूप

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भारतीय राज्यों में हुए विधान परिषद के चुनाव के परिणामों पर आधारित है, जिसमें बीजेपी, शिंदे गठबंधन और अन्य दलों के बीच मतभेद उभरे हैं। चुनाव के नतीजे ने बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाता है कि स्थानीय चुनावों के परिणाम केंद्रीय और राज्य सरकारों की नीतियों तथा गठबंधनों पर कितना प्रभाव डालते हैं। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि सरकारों की स्थिरता प्रभावित हो, नीतिगत निर्णयों में देरी हो, और कुछ क्षेत्रों म

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।