MLC संतोष सिंह बने उन्नाव के भाजपा जिला प्रभारी:लखनऊ से जिला प्रभारियों की सूची, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने स्वागत किया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार रात पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) संतोष सिंह को उन्नाव जिले का जिला प्रभारी बनाया है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और पार्टी के फैसले का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नए जिला प्रभारी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रहे संतोष सिंह का संगठन का लंबा अनुभव पार्टी के काम आएगा। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन में जिले में संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूती मिलेगी। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में संगठन को नई ताकत मिलेगी।
नए जिला प्रभारी के स्वागत के लिए जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। पदाधिकारियों ने कहा कि संतोष सिंह के अनुभव और नेतृत्व से जिले में पार्टी की गतिविधियों को तेजी मिलेगी। सभी ने उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सांसद डॉ.
सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, सदर विधायक पंकज गुप्ता, बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार, पुरवा विधायक अनिल सिंह, भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला, सफीपुर विधायक बंबा लाल दिवाकर और मोहान विधायक बृजेश कुमार रावत समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, क्षेत्रीय महामंत्री अवधेश कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, प्रभान शंकर दीक्षित, राधेश्याम रावत, गंगा प्रसाद वर्मा, राजकिशोर रावत, अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद रावत और जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह समेत दूसरे पदाधिकारियों ने भी खुशी जताई।
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन, रजनीश वर्मा, मनीष जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष विमला कुरील, सुशील तिवारी, नवीन सिंह, मुकेश पाल, अनिल कुशवाहा और मनोज सिंह समेत जिला संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिला मंत्री साधना दीक्षित, अवनीश शुक्ला, जितेंद्र प्रताप सिंह पटेल, मलखान सिंह, संदीप लोधी, संदीप शुक्ला और अमित त्रिपाठी समेत दूसरे पदाधिकारियों ने भी संतोष सिंह को शुभकामनाएं दीं।
ब्लॉक प्रमुखों, नगर पंचायत अध्यक्षों और जिले के दूसरे जनप्रतिनिधियों ने भी इस नियुक्ति का स्वागत किया।
📡 स्रोत: NewsData.io