मोदी के 25 साल: राजस्थान में 7 अक्टूबर को होंगे कार्यक्रम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा 7 अक्टूबर को राजस्थान में बूथ से जिला स्तर तक कार्यक्रम आयोजित करेगी। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कार्यकर्ताओं और आमजन से जुड़कर आभार व्यक्त करेंगे, सेवा कार्यों का संकल्प भी दिलाया जाएगा।
जयपुर, 5 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से 7 अक्टूबर को राजस्थान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रेसवार्ता में बताया कि कार्यक्रम बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तर के प्रमुख कार्यक्रमों में पार्टी के मंत्री, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
मदन राठौड़ के अनुसार 7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का संबोधन होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं और आमजन से जुड़ेंगे तथा जनता के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। इस दौरान सेवा कार्य करने का संकल्प भी दिलाया जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कार्यकर्ताओं और आमजन से अपने स्तर पर सेवा से जुड़े कार्य करने का आह्वान किया जाएगा। कार्यक्रमों के दौरान सेवा और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न आयोजन भी होंगे।
राठौड़ ने बताया कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। 7 अक्टूबर 2026 को शासन प्रमुख के रूप में उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी अवसर पर प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ आमजन की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव जुड़कर जनता के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी कार्यक्रम से लाइव जुड़ेंगे।
बाइट - मदन राठौड़, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा