अपराध

मोदी की फिर अपील-जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें:वैश्विक संकट में भारत ने 7.8% आर्थिक वृद्धि की, यह देशवासियों की मेहनत का नतीजा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मोदी की फिर अपील-जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें:वैश्विक संकट में भारत ने 7.8% आर्थिक वृद्धि की, यह देशवासियों की मेहनत का नतीजा

पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की 7.8% आर्थिक वृद्धि को लेकर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देशवासियों की इच्छाशक्ति, मेहनत और सामूहिक ताकत का नतीजा है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर यह बात कही। पीएम ने फिर लोगों से गोल्ड खरीदी को लेकर अपील की। उन्होंने कहा, ‘अगर जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदना चाहिए।’ ऐसी ही अपील 11 मई की थी।

पीएम बोले- कुछ लोग झूठ के सहारे माहौल खराब करने में लगे पीएम मोदी ने कहा- देश के अंदर भी कुछ लोग निराशा फैलाने और झूठ के सहारे माहौल खराब करने में लगे हैं। इन सभी चुनौतियों को पार करते हुए भारत ने 7.8% की विकास दर हासिल की है। देश को इसी रफ्तार को बनाए रखना होगा और आगे भी तेजी से विकास करना होगा।

उन्होंने कहा, विदेश में घूमने के लिए यात्राएं करने और विदेश में शादी करने से बचना चाहिए। लोगों को मेक इन इंडिया के मंत्र के साथ आगे बढ़ना चाहिए। अगर जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदना चाहिए। देश में जितना ज्यादा स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया जाएगा, उतनी ही मजबूती से भारत आगे बढ़ेगा।

पूरा विश्वास है कि जब भारत अपनी आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तब देश की युवा पीढ़ी को एक विकसित भारत सौंपा जाएगा।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

भारत की 7.8% वृद्धि हमें दिखाती है कि समर्पण और सामूहिक प्रयास से कोई भी लक्ष्य संभव है। इसी ऊर्जा से हमें अपने व्यक्तिगत संघर्षों को भी सकारात्मक दिशा में मोड़ना चाहिए। आर्थिक सफलता के साथ, हमें अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए, जैसे अनावश्यक सोने की खरीद। यदि कोई वित्तीय विवाद उत्पन्न हो, तो कानूनी मार्ग अपनाएँ, न कि गुस्से या झूठ पर निर्भर रहें। इस तरह हम समाज में शांति और समृद्धि दोनों को बढ़ावा दे सकते हैं।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।