मोदी बोले- देश में विभाजन की साजिश:विदेश में गुपचुप मीटिंग होती है; विपक्ष विरोध नहीं अवरोध पर उतर आया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पीएम मोदी ने शनिवार को कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि विपक्ष विरोध की बजाय अवरोध पक्ष बन गया है और देश को बांटना चाहता है। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कौन विदेश में किससे गुपचुप मिल रहा है सब दिख रहा है। हमें एकजुट रहना है। दरअसल भाजपा ने दावा किया था कि राहुल इसी महीने वियतनाम दौरे पर गए थे। पीएम शनिवार को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। मोदी की स्पीच, 5 बड़ी बातें; कहा- दिमागी नक्सलियों का खतरा बरकरार 1.
दिमागी नक्सलियों का खतरा बरकरार: सोशल मीडिया को हथियार बनाकर देश के खिलाफ इस्तेमाल की साजिश हो रही है। इनसे निपटना होगा। हमने नक्सलवाद खत्म कर दिया है लेकिन दिमागी नक्सल खत्म नहीं हुए हैं। 2.
विपक्ष देश को बांटने में लगा : विपक्षी नेता देश को बांटने की साजिश में लगे हुए हैं। कौन विदेश में किससे गुपचुप मिल रहा है सब दिख रहा है। हमें एकजुट रहना है। 3.
आज देश के सामने कठिन समय: यह समय बीते कई दशकों का सबसे कठिन समय है। कई देशों में युद्ध छिड़े हैं। संसाधनों का संकट बढ़ता जा रहा है। ग्लोबल सप्लाई चेन बिखरती जा रही है। इस तूफान से निकलने के लिए हमें एकता बनाए रखना है। 4.
भारत पहले से अधिक सुरक्षित: मैं उन जवानों को भी नमन करता हूं, जिन लोगों ने शांति स्थापित करने के लिए बलिदान दिया। आज भारत पहले से अधिक सुरक्षित है। 5.
आजादी को सही क्षमता गणतंत्र से मिलती है: किसी भी देश के लिए आजादी जरूरी होती है। जब आजादी होती है तब देश अपने भविष्य का निर्णय खुद करता है। लेकिन आजादी को सही क्षमता मिलती है गणतंत्र से।
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar