मोदी बोले- किसानों-कारोबारियों को गाली देने से देश नहीं बढ़ता:हमनें 12 साल में अर्थव्यवस्था को बदला, 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि किसानों-कारोबारियों को गाली देने से देश नहीं बढ़ता है। पीएम ने कहा कि 1970 के दशक में गरीबी हटाओ का नारा दिया गया था, तब भारत की आबादी करीब 50 करोड़ थी। लेकिन पिछले 12-13 साल में अर्थव्यवस्था बदली है। आज 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकले हैं।
उन्होंने कहा कि भारत के पास 140 करोड़ लोगों का बड़ा बाजार है। ऐसे में कारोबारियों और कंपनियों को सिर्फ घरेलू बाजार के भरोसे नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें अपनी क्वालिटी में सुधार कर ग्लोबल मार्केट में कॉम्पिटिशन करने की तैयारी करनी होगी। पीएम मोदी की स्पीच की 7 बड़ी बातें 1. 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकले पीएम मोदी ने विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पिछले 12-13 साल में 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए हैं।
उन्होंने इसे देश की आर्थिक प्रगति का बड़ा उदाहरण बताया। 2.
भारत के बाजार के भरोसे न रहें, क्वालिटी सुधारें मोदी ने कारोबारियों से कहा कि भारत में 140 करोड़ लोगों का बड़ा बाजार है, लेकिन सिर्फ इसी के भरोसे कारोबार नहीं चलना चाहिए। कंपनियों को अपने उत्पादों की गुणवत्ता बेहतर बनानी होगी, ताकि वे दुनिया के बाजार में मुकाबला कर सकें। 3.
भारतीय ग्राहकों को भी मिले एक्सपोर्ट जैसी क्वालिटी पीएम ने कहा कि कुछ कंपनियां विदेशों के लिए बेहतर और भारत के लिए कम गुणवत्ता वाले उत्पाद बनाती हैं। इस सोच को बदलना होगा। भारतीय ग्राहक भी अच्छी गुणवत्ता वाले सामान के हकदार हैं। 4.
ग्लोबल मार्केट के अवसरों का फायदा उठाएं प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से घरेलू बाजार तक सीमित न रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि कंपनियों को दूसरे देशों की जरूरतों और ग्राहकों की पसंद समझकर उत्पाद तैयार करने चाहिए। 5.
सरकार कारोबारियों के सुझावों पर करेगी काम मोदी ने कहा कि सरकार रिफॉर्म एक्सप्रेस के जरिए लगातार सुधार कर रही है। उन्होंने कारोबारियों से बिना झिझक अपनी समस्याएं और सुधारों से जुड़े सुझाव देने को कहा। सरकार उनके साथ खड़ी है। 6.
रिसर्च और इनोवेशन पर दें ध्यान पीएम ने कहा कि कंपनियों को ऐसे उत्पाद बनाने चाहिए, जो ग्राहकों की जरूरतों के मुताबिक हों और इस्तेमाल में आसान हों। इसके लिए बेहतर रिसर्च और नई तकनीक अपनाना जरूरी है। 7.
अगले 10 साल में देश के लिए क्या करेंगे, यह सोचें प्रधानमंत्री ने
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों और व्यापारियों को अपमानित करने से देश की प्रगति नहीं होती, यह कहते हुए 12‑13 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में हुए बदलाव पर प्रकाश डाला। 1970 के दशक में गरीबी हटाओ के नारे के बाद भारत की आबादी 50 करोड़ थी, पर अब वही 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल चुके हैं। यह विषय भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास और राजनैतिक संवाद के स्वर पर केंद्रित है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि आर्थिक सुधारों के साथ-साथ सामाजिक सम्मान भी आवश्यक है। आम जनता पर इसका असर यह है क