राजनीति

मोदी बोले- कोई AI आपका रोजगार नहीं छीन सकता:मां का अंतिम संस्कार कर योगी भी पहुंचे, PM ने लखनऊ में टॉपर्स को सम्मानित किया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मोदी बोले- कोई AI आपका रोजगार नहीं छीन सकता:मां का अंतिम संस्कार कर योगी भी पहुंचे, PM ने लखनऊ में टॉपर्स को सम्मानित किया

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लखनऊ में 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शिरकत की। पीएम ने यहां देशभर से आए 52 नेशनल टॉपर्स को सम्मानित किया। पीएम ने कहा- ITI में सीखा आपका हुनर ही विकसित भारत बनाएगा। ये बात अच्छे से समझ लीजिए, जिसके पास स्किल है, उसका रोजगार कोई AI नहीं छीन सकता।

इससे पहले पीएम मोदी ने सीएम योगी से बात की। योगी आज दोपहर में हरिद्वार में अपनी मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार कर लखनऊ पहुंचे थे। उनके चेहरे पर दर्द झलक रहा था। योगी ने सिर्फ 11 मिनट का भाषण दिया और युवाओं को कुशल बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मोदी की 3 फोटोज मोदी बोले- आपको क्या आता है, यह जरूरी पीएम मोदी ने बताया कि एक बार वह दादा धर्माधिकारी की किताब पढ़ रहे थे।

उनसे कोई मिलने आया और नौकरी लगवाने को कहा। दादा ने पूछा- तुम्हें क्या आता है?

उसने कहा- पोस्ट ग्रेजुएट हूं। दादा बोले- तुम्हें गाड़ी चलाना या खाना बनाना आता है? उसने कहा- नहीं। दादा ने पूछा- तुम्हें आता क्या है?

अब सिर्फ कागजी सर्टिफिकेट का काम नहीं है। पीएम ने कहा- लोगों ने बात मानी, सोने के दाम टूटे मोदी ने बताया कि मैंने कहा था कि जरूरत न हो तो एक साल तक सोना न खरीदें। देश ने मेरी बात मानी। देशवासियों ने सोना कम खरीदा तो उसके दाम टूट गए। लोग कह रहे हैं कि मोदी जी, आपकी बात मानी, पैसे बच गए।

PM बोले- मुश्किल वक्त में दिए PNG कनेक्शन मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध की वजह से गैस की सप्लाई बाधित हुई तो हमने भी कदम उठाया। तय किया कि एक दिन में शहरों के घरों को PNG कनेक्शन दिए जाएं, ताकि संकट आने पर लोग टिके रह सकें। मोदी बोले- सऊदी-दुबई तक भारतीय हुनर की मांग पीएम ने कहा कि जब मैं सऊदी अरब और दुबई जाता हूं तो रॉयल फैमिली के लोग कहते हैं कि ये हमारे पैसों से नहीं, भारतीय कारीगरों के हुनर से बने हैं।

पूरी दुनिया कहती है कि यूनिवर्सिटी से निकले लोग नहीं, ITI वाले लोग चाहिए। मोदी बोले- यूपी एक्सप्रेस-वे प्रदेश, यहां ब्रह्मोस भी बन रही पीएम मोदी के मुताबिक, आज यूपी वाले गर्व से कहते हैं कि यूपी एक्सप्रेस-वे प्रदेश है। यूपी में कई एयरपोर्ट हैं और बड़ी यूनिवर्सिटी बन रही हैं। चिप बनाने वाली फैक्ट्री बन रही है।

ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन की नींद उड़ाने वाली ब्रह्मोस भी यूपी में बन रही है।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।