राजनीति

मोदी गुजरात पहुंचे, आज मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे:कल संस्कार धाम ट्रस्ट की बैठक में हिस्सा लेंगे; अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव हैं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मोदी गुजरात पहुंचे, आज मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे:कल संस्कार धाम ट्रस्ट की बैठक में हिस्सा लेंगे; अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की रात करीब 8 बजे अहमदाबाद पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्यपाल आचार्य देवव्रत समेत नेताओं ने उनका स्वागत किया। पीएम गांधीनगर लोक भवन में गुजरात सरकार के मंत्रियों के साथ डिनर करेंगे। इससे पहले पीएम शनिवार को बनासकांठा के अंबाजी मंदिर में दर्शन और पूजा करने जाने वाले थे।

लेकिन अंतिम समय में कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि लाभ पंचम और त्योहारी छुट्टियों के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। आम जनता को कोई असुविधा न हो, इसलिए पीएम ने अपना दौरा स्थगित कर दिया है। अंबाजी कार्यक्रम रद्द होने के बाद, प्रधानमंत्री का गुजरात दौरा अब गांधीनगर तक ही सीमित रहेगा।

सुबह मोदी गांधीनगर में संस्कार धाम ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे। पीएम सिर्फ डिनर के लिए गांधीनगर आ रहे, अटकलों का दौर जारी पीएम मोदी को शनिवार को अंबाजी दर्शन के लिए जाना था, लेकिन ये कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। अब पीएम बेंगलुरु से सिर्फ डिनर के लिए गांधीनगर आ रहे हैं।

इतना ही नहीं, इस दौरान कुछ मंत्रियों को खासतौर पर मौजूद रहने के लिए कहा गया है। ऐसी भी खबरें हैं कि बैठक में PA-PS और कमांडो को भी एंट्री नहीं मिलेगी। गांधीनगर में होने वाली इस बैठक में सीएम भूपेंद्र पटेल, डिप्टी सीएम हर्ष संघवी, सभी राज्य मंत्री, राज्य भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, महासचिव और संगठन महासचिव भी शामिल होंगे।

वहीं, बैठक का एजेंडा अभी तक घोषित नहीं किया गया है। इससे राजनीतिक गलियारों में उत्सुकता और चर्चा का दौर चल रहा है कि क्या पीएम सिर्फ डिनर करने बेंगलुरू से गांधीनगर आ रहे हैं। गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पीएम के इस दौरे को इसकी तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। संस्कार धाम की बैठक में शामिल होंगे, ट्रस्टियों से चर्चा करेंगे पीएम मोदी शनिवार सुबह संस्कार धाम ट्रस्ट की बैठक में भाग लेंगे।

इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा ट्रस्ट के ट्रस्टी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में संस्कार धाम द्वारा आने वाले दिनों में अपनाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं और शिक्षा के क्षेत्र में की जाने वाली गतिविधियों पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अपने गुरु वकील साहब की स्मृति में संस्

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात आगमन राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह यात्रा गुजरात के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार और राज्य के बीच तालमेल बढ़ाने का संकेत देती है। मोदी के साथ मंत्रियों की बैठक से नीतिगत निर्णयों में समन्वय सम्भव है, जिससे आर्थिक योजनाओं और विकास परियोजनाओं पर असर पड़ेगा। आम जनता को बेहतर बुनियादी ढाँचे, रोजगार के अवसर और सामाजिक कल्याण योजनाओं की उम्मीद हो सकती है। साथ ही, धार्मिक कार्यक्रमों के रद्द होने से धार्मिक समुदायों में कुछ असंत

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।