देश

मोदी कैबिनेट देने जा रही किसानों को बड़ा तोहफा, बढ़ेगी इन 6 फसलों पर MSP

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
मोदी कैबिनेट देने जा रही किसानों को बड़ा तोहफा, बढ़ेगी इन 6 फसलों पर MSP

केंद्र सरकार किसानों को बड़ा तोहफा देने जा रही है.

मोदी कैबिनेट की बुधवार (30 सितंबर) को होने वाली बैठक में किसानों के लिए बड़ा ऐलान हो सकता है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कैबिनेट की बैठक में आज रबी फसलों की MSP बढ़ाने पर मुहर लग सकती है.

कैबिनेट बैठक में गेहूं, चना, सरसों, जौ समेत 6 रबी फसलों की MSP बढ़ाने पर आज मुहर लग सकती है. न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ने से किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

कौन-कौन से प्रस्ताव हो सकते हैं पास

पीएम मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट की 2 दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार से से शुरू होने जा रही है.

सेवा तीर्थ में आयोजित इस खास शिविर में करीब 67 मंत्रियों को 4 ग्रुप में बांटकर विभागीय सफलता और संवाद जैसे विषयों पर चर्चा की जा रही है.

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में दिल्ली-एनसीटी में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, उज्ज्वला योजना की सब्सिडी विस्तार, ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर और फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी जैसे कई अहम प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है.

इन फैसलों पर रहेगी नजर राजधानी दिल्ली में ITMS लागू करने के लिए कैबिनेट की मंजूरी मिलने की उम्मीद है.

पीएम उज्ज्वला योजना की सब्सिडी वित्त वर्ष 2027 में जारी रखने का प्रस्ताव पास हो सकता है.

इसके अलावा ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के लिए वित्त वर्ष 2027-2033 तक करीब 54,000 करोड़ रुपये की मंजूरी के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है.

रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी को मंजूरी मिलने की संभावना है.

इसके अलावा मोदी कैबिनेट सऊदी अरब के साथ बाइलेटरल इन्वेस्टमेंट ट्रीटी को मंजूरी दे सकती है, जिसके बाद ऑयल रिफाइनरी, रिन्यूएबल और फाइनेंशियल मार्केट में निवेश के मौके बढ़ जाएंगे.

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में सऊदी अरब के वित्त मंत्री के साथ एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट बैंक (AIIB) के दौरान मीटिंग की थी.

बता दें कि इस शिविर के लिए 4 दिनों की योजना बनाई गई है और हर दिन के लिए अलग थीम तय की गई है. पहले दिन का विषय था व्यक्तित्व विकास के जरिए स्व-विकास.

दूसरे दिन जनविश्वास से जनाधार विषय पर वि

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

किसानों के लिए यह खबर है कि मोदी कैबिनेट की बैठक में रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को बढ़ाने का निर्णय लिया जा सकता है। इस निर्णय से गेहूं, चना, सरसों, जौ आदि छह फसलों के लिए MSP बढ़ेगा। यह कदम किसानों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि MSP बढ़ने से उनकी आय में स्थिरता आएगी और वे बाजार में बेहतर कीमत पा सकेंगे। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा: खाद्य सुरक्षा में सुधार, खाद्य दामों में संतुलन और किसानों की आर्थिक स्थिति में मजबूती, जिससे ग्रामीण-शहरी आर्थिक संतुलन बेहतर होगा।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।