मोदी सरकार में हर वर्ग का हो रहा विकास : अठावले
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने जयपुर में प्रेसवार्ता के दौरान केंद्र सरकार की विकास नीतियों का उल्लेख किया। उन्होंने राजस्थान के निकाय चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर भी अपनी बात रखी।
जयपुर, 26 सितंबर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने जयपुर में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग और हर क्षेत्र का विकास हो रहा है।
अठावले ने केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों और विभिन्न वर्गों के लिए संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार की नीतियों को रेखांकित किया।
राजस्थान में हाल ही में हुए निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने इसे पार्टी के लिए सकारात्मक परिणाम बताया।
होल्ड बाइट- रामदास अठावले, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री।