खेल

मोहम्मद कैफ की वैभव सूर्यवंशी पर बड़ी भविष्यवाणी, कहा- 6 महीने में टी20 टीम...

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मोहम्मद कैफ की वैभव सूर्यवंशी पर बड़ी भविष्यवाणी, कहा- 6 महीने में टी20 टीम...

महज 15 साल की उम्र में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों को घुटनों वपर लाने वाले वैभव सूर्यवंशी भारत की टी20 टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं.

हाल ही में खेली गई अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी बेंच पर ही बैठे रहे.

जिस तरह से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन बैटिंग कर रहे हैं, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि उनका अब टीम इंडिया में वापसी करना मुश्किल है. हालांकि, इसे लेकर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ की सोच अलग है.

कैफ ने इस तूफानी बल्लेबाज को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है.

मोहम्मद कैफ ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी अगले 6 महीने में भारत की टी20 टीम में स्थायी जगह बना सकते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि तिलक वर्मा या फिर शिवम दुबे की जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में लाया जा सकता है. कैफ के मुताबिक, वैभव सूर्यवंशी भारत की टी20 टीम में नंबर-3 पर खेल सकते हैं.

मोहम्मद कैफ ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, "तिलक वर्मा उपकप्तान हैं, उपकप्तानों को भी टीम से बाहर किया गया है. शिवम दुबे भी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं.

उनकी फील्डिंग भी ज्यादा अच्छी नहीं है.

वह पूरी तरह ऑलराउंडर भी नहीं हैं, क्योंकि उनसे ज्यादा गेंदबाजी नहीं कराई जाती है.

वह सिर्फ बल्लेबाज के दौर पर खेल रहे हैं. 6 महीनों में तिलक या दुबे में से किसी एक को बाहर किया जाएगा. आपको किसी एक हटाना पड़ेगा. फिर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा. मैं अभी यह बात कह रहा हूं."

कैफ ने वैभव सूर्यवंशी की गेंदबाजी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, "वैभव ने दलीप ट्रॉफी में भी रन बनाए. वह वहां गेंदबाजी भी करते दिखे, जिससे सबने उनका एक अलग पहलू भी देखा.

वैभव समझ गए हैं कि अगर वह कुछ ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं तो टीम के लिए और भी ज्यादा उपयोगी बन जाएंगे."

यह भी पढ़ें-

<stro

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मोहम्मद कैफ द्वारा वैभव सूर्यवंशी पर की गई भविष्यवाणी भारतीय टी20 क्रिकेट के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण चर्चा का विषय बन गई है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक युवा प्रतिभा के करियर पर प्रकाश डालती है जो अभी 15 वर्ष की आयु में अपनी तेज बल्लेबाजी से विश्व के शीर्ष गेंदबाजों को चुनौती दे रही है, परन्तु टीम इंडिया में जगह नहीं बना पा रही है। इस विषय का आम जनता पर असर यह हो सकता है कि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा और चुनौतियों की समझ बढ़े, साथ ही भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों में टीम चयन और यु

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।