खेल

मोहम्मद सिराज को नहीं खिलाने पर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान, प्रसिद्ध कृष्णा का किया बचाव

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मोहम्मद सिराज को नहीं खिलाने पर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान, प्रसिद्ध कृष्णा का किया बचाव

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में आए बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक से मोहम्मद सिराज को नहीं खिलाए जाने पर सवाल किया गया.

सिराज को नहीं खिलाने की काफी आलोचना हो रही है. इस मैच में कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने इस पर सवाल उठाए.

पूर्व क्रिकेटर्स वसीम जाफर, आकाश चोपड़ा ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए इस पर हैरानी जताई. हालांकि भारतीय कोच ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ये कोई गलत फैसला है.

उन्होंने कंडीशन का हवाला देते हुए प्रसिद्ध कृष्णा का भी बचाव किया, जो पहले दिन विकेट नहीं ले पाए.

सितांशु कोटक ने कहा, "मोहम्मद सिराज के साथ कुछ भी गलत नहीं है.

जब हमने ये प्लेइंग 11 चुनी, हमें यही सबसे बेस्ट 11 खिलाड़ी लगे जो खेलने चाहिए.

मुझे नहीं लगता कि सिराज को ड्राप करना कोई गलत फैसला है." प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर उन्होंने कहा, "वह एक अटैकिंग गेंदबाज हैं और वह रन दे सकते हैं.

लोग पसंद करते हैं जब वह विकेट लेते हैं, जब रन देते हैं तब पसंद नहीं करते."

News Alert! There is nothing wrong with (Mohammed) Siraj.

We thought this was the best 11 when we picked the side.

I don't think dropping Siraj was a wrong decision: India batting coach Sitanshu Kotak #INDvsNZ #BCCI https://t.co/QRV0ii608T

Press Trust of India (@PTI_News) November 19, 2026

पहले दिन प्रसिद्ध कृष्णा और वाशिंगटन सुंदर को कोई विकेट नहीं मिला, उनके लगभग हर ओवर में एक बॉउंड्री आती रही. इससे न्यूजीलैंड को मुश्किल स्थिति से उबरने में मदद मिली.

न्यूजीलैंड के 5 विकेट महज 70 के स्कोर पर गिर गए थे, जिसके बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स के बीच साझेदारी ने गेम पलट दिया. दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर 243 रन बना लिए हैं.

निकोल्स 113 और फिलिप्स 94 रन पर खेल रहे हैं.

<st

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर में भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने मोहम्मद सिराज को टेस्ट मैच में न खेलने के निर्णय पर सवाल उठाया और भारतीय कोच ने इस फैसले का बचाव किया। यह विषय भारतीय टीम की रणनीति और कप्तानी पर विवाद को उजागर करता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि सिराज, जो टीम के प्रमुख गेंदबाज और कप्तान हैं, को न खेलने से टीम की ताकत पर प्रश्न उठते हैं और प्रशंसकों व मीडिया में बहस छिड़ जाती है। इससे आम जनता में टीम के प्रदर्शन पर भरोसा प्रभावित हो सकता है, और खेल प्रशंसकों के बीच टीम चयन पर चर्चा ब

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।