मोहन यादव बोले- विकास के साथ सनातन संस्कृति की धारा भी प्रवाहित हो रही
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नागदा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के साथ सनातन संस्कृति की धारा भी प्रवाहित हो रही है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संकल्प के साथ नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। कन्या पूजन बहनों और बेटियों के प्रति सम्मान प्रकट करने का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नागदा में विश्व युवा मंडल द्वारा आयोजित नव-दुर्गा महोत्सव को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को नवरात्रि और विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम और लाड़ली बहना योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने महिलाओं और बेटियों के सम्मान तथा उनके सशक्तिकरण के महत्व पर भी जोर दिया। डॉ. यादव ने लगभग चार दशक से आयोजित हो रहे नव-दुर्गा महोत्सव के लिए आयोजकों और नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने इस आयोजन की निरंतरता के लिए सभी के प्रयासों की सराहना की।
5 लोअर हेडर
विकास के साथ सनातन संस्कृति का संदेशकन्या पूजन बेटियों और बहनों के सम्मान का प्रतीकनागदा के नव-दुर्गा महोत्सव में वर्चुअली जुड़े मुख्यमंत्रीमहिला सशक्तिकरण के लिए योजनाओं का किया उल्लेखचार दशक से आयोजित हो रहा नव-दुर्गा महोत्सव