व्यापार

मोहनिया चेकपोस्ट पर ड्राइवर ने सुनाई अवैध वसूली की कहानी:कहा-पहले 5 हजार का चालान और 1 हजार एंट्री, अब 10 हजार मांग रहे कर्मचारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मोहनिया चेकपोस्ट पर ड्राइवर ने सुनाई अवैध वसूली की कहानी:कहा-पहले 5 हजार का चालान और 1 हजार एंट्री, अब 10 हजार मांग रहे कर्मचारी

परिवहन विभाग की जांच चौकी मोहनिया पर ट्रक और ट्रेलर चालकों से अवैध वसूली और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। ट्रैक्टर या भारी सामान ले जा रहे चालकों को काफी परेशानी हो रही है। एक चालक ने बताया कि वह चालान कटवाने के लिए पिछले 6 घंटे से काउंटर के चक्कर लगा रहा है। लेकिन वहां मौजूद कर्मचारी हर बार बाद में चालान काटने की बात कहकर उसे हटा देते हैं।

चालक के अनुसार, कर्मचारी अंधेरा होने का इंतजार करते हैं। अंधेरा होते ही गाड़ियों की भीड़ लग जाती है। फिर अंधेरे का फायदा उठाकर इन गाड़ियों से एंट्री के नाम पर रकम वसूलकर उन्हें चेकपोस्ट पार करा दिया जाता है। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। पहले 5 हजार चालान, 1 हजार की एंट्री फीस का दावा चालक ने बताया कि इस मार्ग पर पहले हर गाड़ी से 5,000 रुपये का चालान कटता था।

इसके अलावा 1,000 रुपये की 'एंट्री फीस' लेकर गाड़ियों को जाने दिया जाता था। वह पिछले महीने भी इसी दर पर भुगतान करके यहां से गुजरा था। अब चालान के नाम पर 10 हजार रुपये मांगने का आरोप हालांकि, इस बार स्थिति बदल गई है। अब कर्मचारी चालान काटने के नाम पर सीधे 10,000 रुपये मांग रहे हैं। रुपये न देने पर गाड़ियों को जबरन रोका जा रहा है।

घंटों खड़े रहने को मजबूर चालक, बढ़ा आक्रोश घंटों इंतजार के बाद भी ना तो चालान काटा जा रहा है और ना ही गाड़ी को आगे बढ़ने दिया जा रहा है। इस अचानक हुई बढ़ोतरी और मनमानी वसूली को लेकर चालकों में आक्रोश है। उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग प्रशासन की इस लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण चालकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

उन्हें गर्मी और अव्यवस्था के बीच सड़क किनारे बिना किसी गलती के खड़ा रहना पड़ रहा है। चालकों ने उच्च अधिकारियों से इस भ्रष्टाचार पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।