खेल

मोहसिन नकवी की कुर्सी खतरे में… ACC चेयरमैन पद से हटाए जा सकते हैं, इस दिग्गज को मिल सकती है कमान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
मोहसिन नकवी की कुर्सी खतरे में… ACC चेयरमैन पद से हटाए जा सकते हैं, इस दिग्गज को मिल सकती है कमान

पाकिस्तान के राजनेता और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के मौजूदा अध्यक्ष मोहनिस नकवी की कुर्सी पर अगले साल संकट मंडरा सकता है.

उनका दो साल का कार्यकाल खत्म होने के बाद वह दोबारा पद संभालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें कम से कम पांच में से तीन सदस्य देशों का समर्थन नहीं मिल रहा है.

एसीसी के पांच पूर्ण सदस्य भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं. ऐसे में नकवी के लिए अपना कार्यकाल बढ़वाना आसान नहीं माना जा रहा है.

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, नकवी एसीसी की वार्षिक आम बैठक यानी एजीएम तक अपने पद पर बने रहने की कोशिश कर सकते हैं.

हालांकि, एसीसी अध्यक्ष का पद आमतौर पर दो साल के रोटेशन सिस्टम के तहत दिया जाता है और इसके लिए सभी पूर्ण सदस्यों की सहमति जरूरी होती है. साल 2022 से 2024 तक भारत के जय शाह ने यह जिम्मेदारी संभाली थी.

उस समय श्रीलंका समेत सभी सदस्यों की सहमति से उनके कार्यकाल को सामान्य रोटेशन से अलग तरीके से जारी रखा गया था.

तमीम इकबाल की एसीसी अध्यक्ष पद पर नजरअब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान तमीम इकबाल की नजर एसीसी अध्यक्ष पद पर है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तमीम ने अपनी इच्छा सदस्य देशों तक पहुंचा दी है.

अगर मौजूदा समीकरण उनके पक्ष में रहता है, तो अगले साल एसीसी की कमान उन्हें मिल सकती है. हालांकि, अंतिम फैसला सदस्य देशों की सहमति के बाद ही होगा.

नकवी के कार्यकाल में काफी विवाद हुएनकवी के कार्यकाल के दौरान एशिया कप को लेकर कई विवाद भी सामने आए. भारत ने पुरुष और महिला एशिया कप की ट्रॉफी उनसे लेने से इनकार किया था.

साल 2026 की शुरुआत में नकवी और तमीम की मुलाकात भी हुई थी.

उस समय भारत-बांग्लादेश संबंधों और मुस्तफिजुर रहमान से जुड़े विवाद को लेकर क्रिकेट जगत में चर्चा थी.

जून में बीसीबी अध्यक्ष बनने के बाद तमीम ने भारत के साथ रिश्ते बेहतर करने की बात कही. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी टी20 विश्व कप से हटने के फैसले को गलत माना था.

अब तमीम के एसीसी अध्यक्ष बनने की संभावना से एशियाई क्रिकेट में नई दिशा को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।