राज्य

मोकला में नया ब्लॉक रेलवे स्टेशन शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मोकला में नया ब्लॉक रेलवे स्टेशन शुरू

तीन रनिंग लाइन और 700 मीटर लंबे गुड्स प्लेटफॉर्म से बढ़ेगी परिचालन क्षमता, ट्रेनों की क्रॉसिंग में मिलेगी सुविधा

जैसलमेर,25 सितंबर। उत्तर पश्चिम रेलवे के थैयात हमीरा-सोनू रेलखंड पर रेल परिचालन क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। लानेला-सोनू के बीच करीबरुपये की लागत से विकसित मोकला स्टेशन को नए ब्लॉक स्टेशन के रूप में कमीशन कर दिया गया 37.64 करोड़ है। इसके शुरू होने से लानेला और सोनू के बीच करीब 25 किलोमीटर लंबे ब्लॉक सेक्शन का विभाजन हो गया है। इससे इस रेलखंड पर ट्रेनों के संचालन के लिए अतिरिक्त परिचालन अवसर उपलब्ध होंगे।

रेलवे के अनुसार, नए ब्लॉक स्टेशन के शुरू होने से ट्रेनों की क्रॉसिंग और प्रीसिडेंस अधिक सुगमता से कराई जा सकेगी। इससे लंबे ब्लॉक सेक्शन को छोटे परिचालन खंडों में बांटने का लाभ मिलेगा और रेल यातायात को अधिक लचीले तरीके से संचालित किया जा सकेगा। इसका असर ट्रेनों के समयपालन में सुधार के रूप में भी देखने को मिल सकता है।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, मोकला स्टेशन पर तीन रनिंग लाइन, 700 मीटर लंबा गुड्स प्लेटफॉर्म और नया स्टेशन भवन विकसित किया गया है। अतिरिक्त रनिंग लाइनों के कारण ट्रेनों को आगे बढ़ाने, रोकने और क्रॉसिंग कराने के लिए परिचालन विकल्प बढ़ेंगे। इससे उपलब्ध रेल बुनियादी ढांचे का अधिक प्रभावी उपयोग किया जा सकेगा।

मोकला स्टेशन पर बनाए गए 700 मीटर लंबे गुड्स प्लेटफॉर्म से माल परिवहन को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है। यहां चूना पत्थर सहित अन्य माल की लोडिंग और डिस्पैच को अधिक व्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा। इससे मालगाड़ियों के रेक के बेहतर उपयोग और उनके टर्नअराउंड समय में सुधार की संभावना है। रेलवे को इससे माल ढुलाई गतिविधियों और राजस्व में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।

स्टेशन पर आवश्यक ट्रैक और सिग्नलिंग सुविधाओं का विकास किया गया है। रेलवे के अनुसार, 32 रूट की सिग्नलिंग व्यवस्था के साथ एनआई (नॉन-इंटरलॉकिंग) कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, लाइन नंबर 1 और 3 से संबंधित टीआरडी कार्य अंतिम चरण में है।

मोकला ब्लॉक स्टेशन के कमीशन होने से थैयात हमीरा-सोनू रेलखंड पर परिचालन क्षमता बढ़ने के साथ ट्रेनों के संचालन में अधिक लचीलापन आएगा। लंबे ब्लॉक सेक्शन के विभाजन और अतिरिक्त रनिंग लाइनों से यातायात प्रबंधन आसान होगा, जबकि गुड्स सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र में माल ढुलाई को भी गति मिलने की संभावना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।