भोपाल

मोमिन ग्रुप मेंबर्स संस्था ने बच्चों के लिए कराया इस्लामिक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन, 300 से ज़्यादा बच्चों ने लिया हिस्सा

लेखक: admin अंतिम अपडेट: 14 अगस्त 2026 👁️ 45 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
मोमिन ग्रुप मेंबर्स संस्था ने बच्चों के लिए कराया इस्लामिक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन, 300 से ज़्यादा बच्चों ने लिया हिस्सा

भोपाल। बच्चों में इस्लामिक इतिहास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मोमिन ग्रुप मेंबर्स द्वारा इस्लामिक क्विज़ का आयोजन किया गया। संस्था की ओर से हर वर्ष बच्चों के लिए इस तरह की क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।

संस्था के सदस्य मुहम्मद हम्माद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष आयोजित क्विज़ में 300 से अधिक बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। क्विज़ का आयोजन निज़ामुद्दीन, अशोका गार्डन और बाग सेवनिया क्षेत्र में किया गया, जिसमें कई स्कूलों और मदरसों के बच्चों ने भाग लिया।

क्विज़ में इस्लामिक इतिहास के साथ-साथ मैथ्स, रीजनिंग और जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल पूछे गए। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने इतिहास और सामान्य ज्ञान से जोड़ना तथा उनमें प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि पैदा करना भी रहा।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार राशि भी रखी गई है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5,100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3,100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 2,100 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

मुहम्मद हम्माद ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का मकसद बच्चों को एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल देना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।

मोमिन ग्रुप मेंबर्स की ओर से बताया गया कि संस्था का प्रयास है कि आने वाले वर्षों में इस तरह की शैक्षणिक और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाए, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा बच्चे इसमें शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में सीखने की ललक बढ़ती है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भोपाल में आयोजित इस्लामिक क्विज़ प्रतियोगिता की पृष्ठभूमि में यह विषय की जानकारी दी जा रही है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में इस्लामिक इतिहास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देना है। यह क्विज़ प्रतियोगिता संस्था के सदस्यों द्वारा हर वर्ष आयोजित की जाती है और इस वर्ष इसमें 150 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता बच्चों को अपने ज्ञान को बढ़ावा देने और अपनी तार्किक क्षमता को विकसित करने में मदद करती है।

A
admin

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।