विदेश

सोमवार को बैकुंठ चतुर्दशी:भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा एक साथ करने का पर्व है बैकुंठ चतुर्दशी, जानिए मान्यताएं और कथा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सोमवार को बैकुंठ चतुर्दशी:भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा एक साथ करने का पर्व है बैकुंठ चतुर्दशी, जानिए मान्यताएं और कथा

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को बैकुंठ चतुर्दशी कहते हैं। मान्यता है कि इस तिथि पर भगवान विष्णु शिव जी से सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी फिर ले लेते हैं। इसलिए इस पर्व को हरि-हर मिलन भी कहते हैं। भगवान विष्णु को हरि और भगवान शिव को हर कहा जाता है। इस दिन दोनों की एक साथ पूजा करने की परंपरा है। भगवान विष्णु-शिव का अभिषेक करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं.

मनीष शर्मा के मुताबिक, कार्तिक मास में सूर्योदय से पहले स्नान, भगवान विष्णु का पूजन, तुलसी पूजन और शाम के समय दीप जलाने की परंपरा है। माना जाता है कि इस महीने में किए गए जप, तप और दान का अक्षय पुण्य मिलता है। बैकुंठ चतुर्दशी पर भी श्रद्धालु सुबह जल्दी उठकर स्नान करेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे।

अन्न, वस्त्र, तिल, गुड़ और घी का दान भी किया जाता है। बैकुंठ चतुर्दशी पर कर सकते हैं ये शुभ काम पौराणिक कथा- बैकुंठ चतुर्दशी के पीछे एक रोचक पौराणिक प्रसंग प्रचलित है। कथा के अनुसार, एक बार भगवान विष्णु ने भगवान शिव की आराधना के लिए एक हजार कमल पुष्प अर्पित करने का संकल्प लिया। वे पुष्प चढ़ाकर शिव जी की पूजा कर रहे थे।

भगवान शिव ने उनकी भक्ति की परीक्षा लेने के लिए एक कमल पुष्प छिपा दिया। जब भगवान विष्णु को एक पुष्प कम दिखाई दिया तो उन्होंने पूजा का संकल्प अधूरा नहीं छोड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने अपना एक नेत्र भगवान शिव को अर्पित करने की तैयारी की। भगवान विष्णु को कमलनयन भी कहा जाता है। उनकी इस अटूट भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट हुए और उन्हें सुदर्शन चक्र प्रदान किया।

माना जाता है कि यह घटना कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी पर ही घटी थी, इसी प्रसंग के कारण इस तिथि पर भगवान विष्णु के साथ भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।