व्यापार

आज सोमवार को कहां बैंक रहेंगे बंद? ब्रांच विजिट से पहले चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आज सोमवार को कहां बैंक रहेंगे बंद? ब्रांच विजिट से पहले चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

आज से एक नया हफ्ता शुरू हो रहा है और हफ्ते के पहले ही दिन बैंक हॉलिडे को लेकर एक जरूरी अपडेट है. 23 से 29 नवंबर, 2026 के बीच अलग-अलग त्योहारों और वीकली हॉलिडेज के चलते अलग-अलग राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

ऐसे में अगर आज आप ब्रांच जाकर बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है.

आज कहां बैंक बंद रहेंगे?

आज सोमवार, 23 नवंबर को मेघालय में स्थानीय पर्व 'सेंग कुट स्नेम' (Seng Kut Snem) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.

यह खासी समुदाय का एक प्रमुख सांस्कृतिक और पारंपरिक त्योहार है, जिसे यह दिन 23 नवंबर 1899 को स्थापित 'सेंग खासी आंदोलन' की याद में मनाया जाता है.

इस अवसर पर पारंपरिक वेशभूषा में 'इआइड पायनी रीती' नाम से एक भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें लोक नृत्य, संगीत और विशेष प्रार्थनाएं शामिल होती हैं.

चूंकि यह त्योहार खासी नववर्ष की पूर्व संध्या पर मनाया जाता है इसलिए राज्य सरकार और RBI द्वारा इस दिन मेघालय में सार्वजनिक और बैंक अवकाश घोषित किया जाता है.

23-29 नवंबर के बीच बैंक में छुट्टियां

24 नवंबर, 2026, मंगलवार- गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के मौके पर इस दिन आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर सहित कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे.

27 नवंबर, 2026, शुक्रवार- कन्नड़ संत कनकदास की जयंती के अवसर पर बेंगलुरु में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

28 नवंबर, 2026, शनिवार- महीने के चौथे शनिवार के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.

RBI के नियमों के अनुसार, सभी अनुसूचित (scheduled) और गैर-अनुसूचित (non-scheduled) बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी होती है.

29 नवंबर, 2026, रविव

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।