देश

मुरैना के सैनिक कल्याण बोर्ड में पेंशनर्स के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र शिविर आयोजित किया गया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुरैना के सैनिक कल्याण बोर्ड में पेंशनर्स के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र शिविर आयोजित किया गया

मुरैना सैनिक कल्याण बोर्ड में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र शिविर

आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन से आसान हुई प्रक्रिया

बुजुर्ग और बीमार पेंशनर्स घर बैठे जमा कर सकेंगे प्रमाणपत्र

मुरैना के सैनिक कल्याण बोर्ड में पेंशनर्स के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र शिविर आयोजित किया गया। केंद्र सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग की ओर से 1 से 30 नवंबर तक चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत शिविर में पेंशनर्स को मोबाइल पर प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें आवश्यक एप डाउनलोड कर आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनाना और भेजना सिखाया गया।

इस सुविधा से पेंशनर्स को बैंक की लंबी कतारों और ऑनलाइन दुकानों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। बुजुर्ग और बीमार पेंशनर्स घर बैठे ही अपना प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे। शिविर में केंद्र सरकार की अवर सचिव मधु मनकोटिया ने भी पेंशनर्स को प्रक्रिया की जानकारी दी। सेवानिवृत्त सैनिकों ने इस तकनीक को उपयोगी बताते हुए इसका गांव-गांव प्रचार करने की बात कही।

-------- बाइट - मधु मनकोटिया, अवर सचिव, पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग

बाइट - विजय सिंह सिकरवार - पेंशनर्स मुरैना

बाइट - पुष्पेन्द्र सिंह तोमर - पेंशनर्स मुरैना

बाइट - राजवीर सिंह सिकरवार - पेंशनर्स मुरैना

------------

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मुरैना के सैनिक कल्याण बोर्ड में पेंशनर्स के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से पेंशनभोगियों को आसान प्रक्रिया उपलब्ध कराई गई। यह पहल केंद्र सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के 1 से 30 नवंबर के राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि डिजिटल प्रमाणपत्र से पेंशनभोगियों को समय और मेहनत दोनों की बचत होती है, खासकर बुजुर्ग और बीमार लोगों के लिए। इससे आम जनता को भी लाभ होगा क्योंकि प्रमाणपत्र प्राप्त करन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।