खेल

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:अमिताभ के घर फायरिंग की प्लानिंग; मौत की सजा रोकने का प्रस्ताव, भारत का विरोध; भारत 5 साल में दो क्रिकेट टूर्नामेंट होस्ट करेगा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:अमिताभ के घर फायरिंग की प्लानिंग; मौत की सजा रोकने का प्रस्ताव, भारत का विरोध; भारत 5 साल में दो क्रिकेट टूर्नामेंट होस्ट करेगा

नमस्कार, कल की बड़ी खबर अमिताभ बच्चन से जुड़ी है। उनके बंगले पर हमले की साजिश कर रहे दो युवक अरेस्ट हुए हैं। दूसरी खबर UN में मौत की सजा रोकने के प्रस्ताव पर भारत के विरोध की है। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर नजर रहेगी… 1.

आसियान समिट में शामिल होने के लिए पीएम मोदी 16 नवंबर को भारत से फिलीपींस के लिए रवाना होंगे। 2.

राहुल गांधी चार दिन के अमेरिकी दौरे पर जाएंगे। 17-18 नवंबर को दो बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1.

अमिताभ के घर फायरिंग की प्लानिंग, 2 शूटर अरेस्ट: एक्टर पर सिख विरोधी बयान देने का आरोप अमिताभ बच्चन के घर फायरिंग करने की प्लानिंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दो शॉर्पशूटर्स को अरेस्ट किया है। इनमें जालंधर का रहने वाला विकास ठाकुर और तरनतारन का निवासी दीपक सिंह शामिल हैं। दोनों विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के लिए काम करते हैं। अमिताभ पर 2 आरोप; हालांकि, इस कथित प्रसारण का कोई आधिकारिक वीडियो अब तक सार्वजनिक नहीं हुआ है। अमिताभ भी कई बार इनकार कर चुके हैं कि उन्होंने ऐसे बातें कभी नहीं कहीं। पूरी खबर पढ़ें… 2.

मौत की सजा देने के खिलाफ UN में प्रस्ताव पास: भारत समेत 33 देशों ने विरोध किया संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में दुनिया भर में मौत की सजा पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित हो गया है। 133 देशों ने इसके समर्थन में वोट दिया, जबकि भारत समेत 33 देशों ने विरोध किया। 16 देश वोटिंग से दूर रहे।

भारत बोला- फांसी को सरकारी हत्या कहना गलत: भारत ने कहा कि दुनिया में मौत की सजा खत्म करने को लेकर कोई सहमति नहीं है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दी जाने वाली फांसी को 'सरकार की ओर से की गई हत्या' कहना गलत है। मेक्सिको ने प्रस्ताव रखा था: यह प्रस्ताव मेक्सिको ने पेश किया था। इसमें सभी देशों से फांसी पर रोक लगाने और धीरे-धीरे मौत की सजा खत्म करने की अपील की गई थी।

भारत के अलावा अमेरिका, चीन, पाकिस्तान, जापान, ईरान और सऊदी अरब ने भी इसका विरोध किया। पूरी खबर पढ़ें… 3.

बिहार में 10 हजार घाटों पर छठ पूजा, लाखों लोगों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया महापर्व छठ के तीसरे दिन बिहार के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने डूबते सूरज को पहला अर्घ्य दिया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना के घाट पर पहुंचे। वहीं, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने घर पर प

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

अमिताभ बच्चन के बंगले पर दो युवकों द्वारा फायरिंग की योजना पाई गई, जिससे सेलिब्रिटी सुरक्षा और अपराध रोकथाम पर चर्चा बढ़ी। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में मौत की सजा समाप्ति के प्रस्ताव पर विरोध जताया, जिससे मानवाधिकार और न्याय व्यवस्था पर अंतरराष्ट्रीय बहस जारी है। इन घटनाओं के साथ, भारत 5 वर्षों में दो बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट होस्ट करेगा, जिससे खेल पर्यटन और आर्थिक प्रभाव पर भी असर पड़ेगा। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सुरक्षा, न्याय और अंतरराष्ट्रीय छवि को छूती है। आम जनता पर इसका असर बढ़ती सुर

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।