मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:चांदी 13 महीने में सबसे सस्ती, शेयर मार्केट में सालभर के घाटे की भरपाई; राहुल के खिलाफ ED-CBI जांच बंद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नमस्कार, सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई। राहुल गांधी की संपत्ति की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया। आगे जानिए कि अमेरिका के नए फैसले से भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1.
चांदी की 13 महीने में सबसे कम कीमत, ₹1.43 लाख पर आई; शेयर बाजार सालभर की गिरावट की भरपाई के करीब बुधवार को चांदी 9,680 रुपए सस्ती होकर ₹1.43 लाख प्रति किलो पर आई। यह पिछले 13 महीने में चांदी का सबसे कम भाव है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, चांदी ₹3.80 लाख के ऑलटाइम हाई से करीब 63% नीचे आ गई है।
वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत भी 3,907 रुपए घटकर ₹1.21 लाख पर आ गई। सोना अपने ऑलटाइम हाई ₹1.76 लाख से करीब 32% सस्ता हो चुका है। बाजार ने की गिरावट की भरपाई इधर, सेंसेक्स 1,502 अंक चढ़कर 83,938 पर बंद हुआ। निफ्टी 470 अंक की बढ़त के साथ 25,819 के स्तर पर पहुंचा। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स इस साल के शुरुआती स्तर से सिर्फ 1.5% नीचे रह गया।
यानी बाजार ने अपनी ज्यादातर गिरावट की भरपाई की है। पूरी खबर पढ़ें… 2.
राहुल की संपत्ति की CBI-ED जांच का आदेश रद्द, सुप्रीम कोर्ट बोला- हाईकोर्ट पहले राहुल का पक्ष सुने
सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की संपत्ति की जांच CBI और ED से कराने के इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला रद्द कर दिया। कोर्ट ने मामला वापस हाईकोर्ट भेजते हुए कहा- पहले राहुल गांधी का पक्ष सुना जाए, फिर नए सिरे से फैसला किया जाए। दरअसल, कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस.
विग्नेश शिशिर ने 25 अप्रैल को इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। इसमें राहुल गांधी और उनके परिवार के सदस्यों की संपत्ति की जांच CBI और ED से कराने की मांग की गई थी। पूरी खबर पढ़ें… 3.
ट्रम्प का भारत पर 25% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव, चीन पर सबसे ज्यादा 40% तक टैरिफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत से आने वाले सामान पर 25% तक टैरिफ लगा सकते हैं। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने भारत समेत 14 देशों पर नए शुल्क लगाने का प्रस्ताव दिया है। इसमें चीन पर सबसे ज्यादा 40% और वियतनाम पर 35% तक टैरिफ लगाने की बात कही गई है। आरोप है कि ये देश जरूरत से ज्यादा सामान बना रहे हैं और उसे कम कीमत पर दुनिया में बेच रहे हैं। 17 अक्टूबर: ट्रम्प ने भारत पर
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar