मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:जेन्सन हुआंग 11 दिन बाद फिर एनवीडिया CEO; वॉट्सएप का वेब वर्जन खतरनाक; प.बंगाल का नाम बदलने का प्रस्ताव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नमस्कार, अफेयर विवाद के बीच एनवीडिया ने जेन्सन हुआंग को ही दोबारा CEO बनाया। सोने में भारी गिरावट के बाद अब कीमतों में बढ़ोतरी हुई। आगे जानिए कि पश्चिम बंगाल के नाम को लेकर सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1.
जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने, 11 दिन पहले इस्तीफा दिया था; कंपनी के शेयर 31% उछले
जेन्सन हुआंग को एनवीडिया ने दोबारा CEO बनाया। चीनी महिला से रिश्ते और चीन को एडवांस चिप सप्लाई करने से जुड़े आरोपों के बीच हुआंग ने 12 नवंबर को पद छोड़ा था। हुआंग की वापसी के तुरंत बाद कंपनी के शेयर में 31% से ज्यादा का उछल आया। हुआंग की बतौर CEO वापसी की तीन वजहें 1.
अमेरिकी सरकार से मिली हरी झंडी: कंपनी के मुताबिक, बोर्ड को अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से इनपुट मिला। इसके आधार पर बोर्ड ने माना कि हुआंग की वापसी से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। 2.
बोर्ड का भरोसा फिर कायम हुआ: बोर्ड ने हुआंग के साथ कई दौर की बातचीत और बैठकें कीं। इसके बाद बोर्ड उनके जवाबों और कंपनी का नेतृत्व करने की क्षमता से संतुष्ट हुआ। 3. कंपनी और निवेशकों के हित: बोर्ड चेयरमैन हार्वे सी.
जोन्स ने कहा कि हुआंग कंपनी का नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हैं। उनकी वापसी शेयरधारकों, कर्मचारियों, साझेदारों और ग्राहकों के हित में है। पूरी खबर पढ़ें… 2.
लगातार 16 दिन गिरने के बाद सोना ₹1052 महंगा, 10 ग्राम सोना ₹1.25 लाख पर पहुंचा
लगातार 16 दिन गिरने के बाद सोमवार को सोने के दाम में ₹1,052 रुपए की बढ़ोतरी हुई। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1.25 लाख पर पहुंचा। 5 नवंबर को सोने के दाम ₹1.44 लाख पर थे, जो ₹1.24 लाख पर आ गए थे। सोने की खरीदारी किश्तों में करें कमोडिटी एक्सपर्ट के मुताबिक फिलहाल लोगों को सोने-चांदी की खरीदारी किश्तों में करनी चाहिए। कुछ अभी खरीद लें और कुछ-कुछ 15-20 दिन के अंतराल पर। निवेश के लिए एक-दो महीने के बजाय 6 महीने से लेकर एक साल तक का सोच कर खरीदारी करें। पूरी खबर पढ़ें… 3.
सरकार बोली- वॉट्सएप वेब पर संवेदनशील काम करना खतरनाक, लॉगआउट जरूर करें; डेटा लीक का खतरा गृहमंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने चेतावनी दी है कि वॉट्सएप के वेब वर्जन का इस्तेमाल संभल कर रहें। अगर आप कंप्यूटर पर वॉट्सएप खुला छोड़ देते हैं, तो उससे डेटा लीक
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
एनवीडिया के सीईओ पद पर जेनसन हुआंग का 11 दिन बाद पुनः नियुक्त होना, कंपनी के शेयरों में 31% की तेज़ उछाल के साथ हुआ। यह कदम कंपनी के भीतर हुए विवादों के बाद निवेशकों के विश्वास को पुनः स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। हुआंग के नेतृत्व में एनवीडिया की तकनीकी नवाचार और बाजार रणनीति को स्थिर रखने की उम्मीद है। इससे वैश्विक टेक निवेशकों और उपभोक्ताओं को यह संकेत मिलता है कि एनवीडिया की उत्पादन क्षमता और भविष्य की योजनाएँ सुरक्षित हैं, जिससे स्टॉक मार्केट और उपभोक्ता आत्मविश्वास पर सकारात