राजनीति

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:लोकसभा-विधानसभा सीटें 50% बढ़ाने को सरकार की मंजूरी; रोहित 3 साल बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान; सोना-चांदी लगातार दूसरे दिन महंगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:लोकसभा-विधानसभा सीटें 50% बढ़ाने को सरकार की मंजूरी; रोहित 3 साल बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान; सोना-चांदी लगातार दूसरे दिन महंगे

नमस्कार, लोकसभा-विधानसभा की सीटों को लेकर बड़ा बदलाव हो सकता है। मुंबई इंडियंस ने एकबार फिर पुराने कप्तान पर भरोसा जताया है। ईरान से मिल रही धमकियों के बीच ट्रम्प प्रशासन के मंत्री अब मिलिट्री बेस में रहने लगे हैं। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1.

लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने को सरकार की मंजूरी, 25 साल संख्या नहीं बदलेगी मोदी कैबिनेट ने लोकसभा-विधानसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी का प्रस्ताव मंजूर किया। लोकसभा में अभी 543 सीटें हैं। 50% बढ़ोतरी के बाद ये 815 हो जाएंगी। यानी 272 सीटें बढ़ेंगी। इनकी संख्या 850 तक भी पहुंच सकती है। अब 3 जरूरी पॉइंट संसद के विशेष सत्र में बिल पास कराने की तैयारी मोदी सरकार परिसीमन के बिल को 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में पास कराना चाहती है।

विपक्षी गठबंधन में शामिल शरद पवार वाली NCP ने बिल के समर्थन की बात कही। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार धोखे से बहुमत जुटा रही है। हम बिल के खिलाफ हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2.

रोहित 3 साल बाद फिर MI के कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए, 11 सीजन संभाली कैप्टेंसी

रोहित शर्मा 3 साल बाद एक बार फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बन गए हैं। वे हार्दिक पंड्या की जगह लेंगे। 39 साल के रोहित 2013 से 2023 तक लगातार 11 सीजन टीम के कप्तान रहे। हार्दिक की कप्तानी में MI पिछले 3 सीजन में एक बार प्लेऑफ में पहुंच सकी थी। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें ट्रेड के जरिए पंजाब किंग्स भेज दिया और बदले में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को लिया। रोहित को ही दोबारा कप्तानी क्यों?

पूरी खबर पढ़ें… 3.

सोना लगातार दो दिन से महंगा, अब ₹1.26 लाख पहुंचा: चांदी 7 हजार बढ़कर ₹1.54 लाख पहुंची सोने-चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹3,658 चढ़कर ₹1.26 लाख के पार पहुंच गया। गुरुवार को यह ₹1.23 लाख पर था। वहीं, एक किलो चांदी ₹6,953 बढ़कर ₹1.54 लाख पर पहुंच गई। यह गुरुवार को ₹1.47 लाख पर थी। दो दिन में सोना ₹5,261 और चांदी ₹11,355 रुपए महंगी हुई। क्या तेजी टिक पाएगी?

अमेरिका में महंगाई के मजबूत आंकड़ों के बाद फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका बढ़ी है। ब्याज दरें बढ़ने पर बिना ब्याज वाले सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ सकती है, इसलिए तेजी के बावजूद उतार-चढ़

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

लोकसभा और विधानसभा की सीटों की संख्या में 50% की बढ़ोतरी का प्रस्ताव सरकार ने मंजूरी दी है, जिससे चुनावी क्षेत्रफल और मतदाता संख्या में बड़ा बदलाव आने वाला है। यह कदम चुनावी संतुलन और प्रतिनिधित्व को बदल सकता है, खासकर छोटे दलों और अल्पसंख्यक समुदायों के लिए। आम जनता पर इसका असर मतदाता दायरे में बदलाव के रूप में महसूस होगा, जिससे चुनावी अभियान की रणनीति और मतदाता पहुँच में परिवर्तन आएगा। इसके अलावा, बढ़ी हुई सीटों से संसदीय कार्यभार और नीति निर्माण में भी बदलाव हो सकता है, जिससे लोकतंत्र की कार्

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।