राजनीति

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी बोले- हथियारबंद नहीं, दिमागी नक्सलियों से लड़ना है; सोनिया बोलीं- राजीव की हत्या का डर हमेशा था; कांग्रेस का चंदा घटा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी बोले- हथियारबंद नहीं, दिमागी नक्सलियों से लड़ना है; सोनिया बोलीं- राजीव की हत्या का डर हमेशा था; कांग्रेस का चंदा घटा

नमस्कार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में CRPF जवानों के साथ दिवाली मनाई। कांग्रेस पार्टी को मिलने वाले चंदे में भारी गिरावट आई है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी को क्या डर था। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर नजर रहेगी… 1.

लंदन में बुकर पुरस्कार की घोषणा होगी। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1.

PM मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई, कहा- हथियार वाले नक्सली गए, अब दिमागी नक्सलियों से लड़ना होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार की तरह दिवाली के मौके पर जवानों के बीच पहुंचे। उन्होंने छत्तीसगढ़ के बस्तर में कोबरा ऑपरेशंस बेस में CRPF जवानों के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने कहा- नक्सलवाद का खतरा अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

जंगलों से हथियारबंद नक्सलियों का सफाया हो चुका है, लेकिन अब दिमागी नक्सलियों से खतरा है। मोदी ने दावा किया कि इन लोगों ने कई राजनीतिक संगठनों में घुसपैठ कर ली है। हमें उनकी पहचान कर खत्म करना होगा। ये लोगों को संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ भड़का रहे हैं। लगातार 13वीं बार जवानों संग दिवाली मनाई पीएम लगातार 13वीं बार जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे थे।

इससे पहले 12 मौकों पर उन्होंने देश के अलग-अलग सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया था। सबसे ज्यादा 3 बार जम्मू-कश्मीर गए। दो-दो बार हिमाचल प्रदेश और लद्दाख जा चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2.

सोनिया बोलीं- इंदिरा की हत्या के बाद से दहशत में रही, हमेशा डर लगा रहता कि अगला नंबर राजीव का होगा सोनिया गांधी ने कहा है कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री और सास इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हमारा घर किला बन गया था। कमांडो बच्चों के बेडरूम में तैनात थे। राहुल-प्रियंका को स्कूल से निकाल लिया गया।

गार्जियन को दिए इंटरव्यू में सोनिया ने कहा कि मुझे बहुत डर था, अक्सर ख्याल आता कि अगला नंबर राजीव का ही होगा, वो मारे जाएंगे। 1991 में यही डर सच साबित हुआ। लिट्टे के आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की हत्या हो गई। 'राजीव को धमकियां मिल रही थीं' सोनिया ने अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ पर चर्चा में कहा कि राजीव को मौत की धमकियां मिल रही थीं।

भारतीय खुफिया एजेंसियों यह बात जानती थीं, लेकिन नई सरकार ने इसे नजरअंदाज कर दिया। उनकी सिक्योरिटी हटा ली गई। मुझे नहीं लगता कि अब हमे

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।