मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी बोले- स्किल है तो कोई AI रोजगार नहीं छीनेगा; युजवेंद्र चहल BJP में शामिल; बांग्लादेश में हसीना समर्थकों के घर जलाए
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नमस्कार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन में तीन राज्यों के दौरे पर रहे। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पर ‘राजनीति की पिच’ पर खेलते नजर आएंगे। बांग्लादेश में हसीना की वापसी खबरों के बीच हिंसा बढ़ रही है। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1.
पीएम मोदी बोले- जिनके पास स्किल, कोई AI उनका रोजगार नहीं छीन सकता; एक दिन में तीन राज्यों का दौरा किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के लखनऊ में 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जिनके पास स्किल है, उनका रोजगार कोई AI नहीं छीन सकता। पीएम ने यहां देशभर से आए 52 नेशनल टॉपर्स को सम्मानित भी किया। पीएम का पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा भी
पूरी खबर पढ़ें… 2.
बांग्लादेश में हसीना समर्थकों के 50 घर जलाए: PM रहमान के पार्टी लीडर्स की हत्या के बाद हिंसा
बांग्लादेश के पूर्व पीएम शेख हसीना की देश वापसी की चर्चा के बीच बांग्लादेश में हिंसक घटनाएं जारी हैं। अब नराइल जिले में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेताओं, पूर्व सांसदों और समर्थकों के करीब 50 घरों और दुकानों में आग लगा दी गई। आगजनी और हमले की 6 घटनाएं 15 नवंबर - शेख हसीना के गृह जिले गोपालगंज में अवामी लीग के समर्थकों ने रैली निकाली।
BNP के दफ्तरों, नेताओं के घरों और दुकानों में तोड़फोड़ के लिए अवामी लीग को जिम्मेदार ठहराया गया। 17 नवंबर - गोपालगंज के तुंगीपाड़ा पुलिस थाने पर हमला हुआ। इसी रात BNP सांसद के घर में भी आग लगाई गई। पुलिस के मुताबिक अवामी लीग के कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तार नेताओं को छुड़ाने के लिए थाने पर हमला किया था।
18 नवंबर - चटगांव में अंतरिम सरकार के पूर्व प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर में आग लगा दी गई। 19 नवंबर - गोपालगंज में पुलिस थाने, ग्रामीण बैंक की शाखा और कई घरों में आग लगाई गई। थाने में खड़े करीब 20 वाहन भी जलाए गए। 20 नवंबर - सिलहट में विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के घर में आग लगाई गई।
कबीर ने इसके लिए अवामी लीग को जिम्मेदार ठहराया। पूरी खबर पढ़ें… 3.
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल: राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा में पदाधिकारी बनाए गए क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने शनिवार को भाजपा जॉइन की। उन्हें पार्टी की नई नेशनल OBC मोर्चा कार्यकारिणी में ‘स्पेशल इनवाइटी’ बनाया गया है। दरअसल, भाजपा ने OBC मोर्चा के राष्ट्रीय पदा
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar