मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- PM ने हमें नक्सली कहा; चुनाव में हार से ट्रम्प के तेवर ढीले; इंस्टाग्राम-फेसबुक AI से यूजर की उम्र पहचानेंगे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नमस्कार, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी को बहस की चुनौती दी है। मिडटर्म चुनाव में हार के लिए ट्रम्प ने इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में जानिए कि META इंस्टाग्राम पर नया AI सिस्टम लागू करने वाला है।
⏰आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर नजर रहेगी… 1.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज हैमिल्टन में तीसरा वनडे मैच। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1.
राहुल बोले-पीएम ने हमें नक्सली कहा, मुझसे बहस करें; किसी जवान के सामने खड़े नहीं हो पाएंगे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी एकबार फिर खुली बहस की चुनौती दी। पिछले 8 दिन में यह छठी बार है, जब राहुल ने पीएम मोदी को बहस के लिए बोला है। राहुल ने X पोस्ट में CRPF को टैग करते हुए लिखा, प्रिय CRPF के जवानों, आपके चेहरों ने सब बता दिया - आपको प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं।
उन्होंने हमें नक्सली कहा। मेरी चुनौती कायम है। वो मुझसे बहस करें - देशद्रोही कौन है और विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन चल रहा है। कोई भी समय, किसी भी जगह। मेरी गारंटी है उस बहस के बाद प्रधानमंत्री में एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी। पीएम ने कहा था- दिमागी नक्सलियों से लड़ना है दरअसल, पीएम मोदी ने इस बार दिवाली छत्तीसगढ़ के बस्तर में CRPF जवानों के साथ मनाई थी।
वहां PM ने कहा था कि नक्सलवाद का खतरा अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। जंगलों से हथियारबंद नक्सलियों का सफाया हो चुका है, लेकिन अब दिमागी नक्सलियों से खतरा है। पूरी खबर पढ़ें… 2.
ट्रम्प के ईरान को लेकर तेवर नरम, मिडटर्म चुनाव में हार के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर नरम रुख अपनाया है। ट्रम्प ने कहा- अगर ईरान के साथ शांति समझौते पर बातचीत आगे बढ़ती है तो अमेरिका उस पर दोबारा हमला नहीं करेगा।
वहीं, ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि रिपब्लिकन की हार के बाद से बातचीत बंद है। किसी मध्यस्थ ने भी पहल नहीं की है। आखिरी बातचीत दोहा में 1 नवम्बर को हुई थी। जिसमें कतर-पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका में थे। ट्रम्प बोले- चुनाव में हार की वजह इजराइल इधर, ट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव में पार्टी की हार की वजह इजराइल को बताय।
उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा- ईरान जंग और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से भी जनता
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
राहुल गांधी ने लोकसभा में पीएम मोदी पर नक्सली कहलाने का आरोप लगाते हुए बहस की चुनौती दी, जबकि ट्रम्प ने चुनाव में हार के लिये इजराइल को दोषी ठहराया। META का नया AI सिस्टम इंस्टाग्राम और फेसबुक पर यूज़र की उम्र पहचान कर विज्ञापन लक्षित करेगा। यह विषय राजनीतिक बहस और डिजिटल निजता के दो प्रमुख मुद्दों को जोड़ता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राजनीतिक वक्तव्य और तकनीकी नवाचार दोनों को उजागर करती है, जिससे जनता के बीच चर्चा और चिंता बढ़ सकती है। आम जनता पर इसका असर दो‑तरफा है: राजनीतिक दृष्टि से मत