मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:SIR में छूटे वोटर नाम जुड़वा सकेंगे; धनतेरस पर सोना-चांदी सस्ता; 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बिहार के कप्तान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नमस्कार, 7 राज्यों में हुए SIR में जिन लोगों के नाम कटे हैं, उन्हें अपना नाम दोबारा जुड़वाने का एक और मौका मिला है। धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वालों को राहत मिली है। आगे जानिए कि OBC आरक्षण में क्रीमी लेयर तय करने पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कमेंट किया है। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर नजर रहेगी… 1.
न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में सुबह 7.30 बजे भारत Vs न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1.
SIR में छूटे मतदाताओं को एक और मौका: दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों के वोटर फिर नाम जुड़वा सकेंगे चुनाव आयोग ने SIR प्रक्रिया के दौरान एब्सेंट, शिफ्टेड, डेड और डुप्लिकेट (ASDD) के तौर पर रखे गए मतदाताओं को नाम जुड़वाने का एक और मौका दिया है। इन मतदाताओं के एन्यूमरेशन फॉर्म जारी हुए थे, लेकिन वापस नहीं मिले।
इसके चलते स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान उनका नाम ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल्स में शामिल नहीं हो सका। आयोग के निर्देश दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना और नगालैंड पर लागू होंगे। इस दौरान डुप्लिकेट नामांकन रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं। चुनाव आयोग का 3 दिन में दूसरा अहम फैसला इससे पहले 3 नवंबर को आयोग ने एक और फैसला लिया था, जिसमें कहा गया था कि अगर मतदाता का नाम SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है, तो वह फॉर्म-6 भरकर दोबारा नाम जुड़वा सकता है।
EC ने कहा चाहे 10 साल से वोटर रहे हों, फिर भी फॉर्म-6 ही भरना होगा। इसको झूठा शपथ पत्र नहीं माना जाएगा, न ही कोई केस होगा। पूरी खबर पढ़ें… 2.
सोना ₹2,677 घटकर ₹1.41 लाख पर आया, चांदी के दाम इस साल ₹48 हजार गिरे धनतेरस पर सोना-चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम ₹2,677 घटकर करीब ₹1.41 लाख पर आ गए । एक किलो चांदी ₹4,432 सस्ती होकर ₹1.83 लाख रुपए पर आ गई। एक दिन पहले सोना ₹1.44 लाख और चांदी ₹1.87 लाख रुपए पर थी। सोना इस साल ₹11 हजार महंगा और चांदी ₹48 हजार सस्ती इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सोना 2026 में अब तक ₹10,934 रुपए महंगा हुआ है। वहीं, चांदी ₹47,552 रुपए सस्ती हुई है। पूरी खबर पढ़ें… 3.
माता-पिता की कमाई से नहीं तय होगा आरक्षण, ओबीसी क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने यूपीएसी परीक्षाओं में OBC क्री
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar