राजनीति

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सोनिया ने बताई PM पद ठुकराने की वजह; विराट ने तोड़ा एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड; अयोध्या में जले 30 लाख दीये

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सोनिया ने बताई PM पद ठुकराने की वजह; विराट ने तोड़ा एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड; अयोध्या में जले 30 लाख दीये

नमस्कार, सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नहीं बनने की वजह का खुलासा किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे ODI में विराट कोहली ने एक और रिकॉर्ड बनाया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए कि अयोध्या में दिवाली के मौके पर 30 लाख दीये जलाए गए। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर नजर रहेगी… 1.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। 2.

शेयर बाजार का दिवाली ट्रेडिंग मुहूर्त दोपहर 2:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक रहेगा। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1.

सोनिया ने बताया 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद, बोलीं- राहुल और प्रियंका भी नहीं चाहते थे कि मैं प्रधानमंत्री बनूं सोनिया गांधी ने 2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने पर कहा कि राहुल और प्रियंका भी नहीं चाहते थे कि मैं प्रधानमंत्री बनूं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी से मुलाकात के 60 साल बाद भी मैं वही इंसान हूं, बस अब पहले जितना हंसती नहीं।

वहीं, सोनिया ने कहा कि भारत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मेरी सोच अलग है। सोनिया ने पिछले 12 साल में देश के लोकतंत्र और संस्थाओं को हुए नुकसान पर भी चिंता जताई। दरअसल, सोनिया ने अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर ‘द हिंदू’ को इंटरव्यू दिया है। उनकी किताब 10 नवंबर को लॉन्च होगी।

आपातकाल के सवाल पर क्या बोलीं सोनियां ?

आपातकाल के लिए इसके लिए सिर्फ संजय गांधी जिम्मेदार नहीं थे, हालांकि आम लोगों की नजर में अक्सर उनका नाम आपातकाल का पर्याय बन गया है। इंदिरा गांधी पर उनके कुछ वरिष्ठ सहयोगियों का भी काफी दबाव था।आपातकाल के दौरान वास्तव में क्या-क्या हो रहा था और उसकी गंभीरता कितनी थी, इसका मुझे पता आपातकाल खत्म होने के बाद ही चला। पूरी खबर पढ़ें… 2.

हार के बाद ट्रम्प ने करीबी सलाहकार सूसी को निकाला, स्टीफन मिलर को जिम्मेदारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव में हार के बाद अब अपनी करीबी सलाहकार सूसी वाइल्स को चीफ ऑफ स्टाफ पद से हटा दिया है। ट्रम्प ने सूसी की जगह स्टीफन मिलर को यह जिम्मेदारी सौंपी है। मिलर इससे पहले व्हाइट हाउस में डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ थे। मिलर भारत विरोधी बयानों की वजह से कई बार चर्चा में रह चुके हैं। चुनावी हार के बाद वाइल्स से नाराज थे ट्रम्प पूरी खबर पढ़ें… 3.

विराट कोहली ने पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे कामयाब वनडे बल्लेबाज बने

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।