देश

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सपा का वादा- बेरोजगारों को हर महीने ₹5000 देंगे; भक्त ने चढ़ाया 121kg सोना; भारत राइजिंग स्टार्स एशिया कप से बाहर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सपा का वादा- बेरोजगारों को हर महीने ₹5000 देंगे; भक्त ने चढ़ाया 121kg सोना; भारत राइजिंग स्टार्स एशिया कप से बाहर

नमस्कार, कल की बड़ी खबर यूपी से है, सपा ने अपने चुनावी वादे में युवाओं को 5000 रुपए बेरोजगारी भत्ते का ऐलान किया। हम आपको यह भी बताएंगे कि किस मंदिर में भक्त ने चढ़ाया 121 किलो सोना और इसकी कीमत कितनी है। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1.

सपा का घोषणापत्र- युवाओं को हर महीने ₹5000 बेरोजगारी भत्ता: शिक्षा मित्रों को टीचर जैसा वेतन यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को घोषणा-पत्र जारी किया। युवाओं को हर महीने ₹5,000 बेरोजगारी भत्ता देने, बुजुर्ग महिलाओं को सालाना ₹40 हजार और 1.5 लाख शिक्षा मित्रों को टीचर्स के बराबर वेतन देने का ऐलान किया गया है।

2022 के वादे दोहराए, पैकेज बढ़ाया: अखिलेश ने 2022 के किसान कर्जमाफी, MSP, रोजगार और पेंशन जैसे वादे फिर दोहराए हैं। हालांकि, इस बार रकम बढ़ाई गई है। 2022 में जरूरतमंद महिलाओं को सालाना 18 हजार रुपए पेंशन का वादा था, जबकि 2027 में बुजुर्ग महिलाओं, मजदूरों और कारीगरों को 40 हजार रुपए सालाना देने की बात कही गई है।

पूरी खबर पढ़ें… 2.

सरकार ने एक-एक दिन का संसद सत्र बुलाया; महिला आरक्षण बिल लाने की अटकलें केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी। दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर तक खत्म हो सकती है। परिसीमन से जुड़ा संसोशन बिल आ सकता है: महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पर संसद में चर्चा की अटकलें हैं। हालांकि, सरकार ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। दोनों सदनों की बैठक को इसी विधेयक से जोड़कर देखा जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 3.

तिरुपति में चेन्नई के दंपती ने 121 किलो सोना चढ़ाया: कीमत करीब 208 करोड़ रुपए तिरुमला के तिरुपति मंदिर में चेन्नई के एक भक्त ने गुरुवार को 121 किलो सोने के आभूषण दान किए। इनकी कीमत करीब 208 करोड़ रुपए है। यह दान वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने दिया है। किसी भक्त का अब तक सबसे बड़ा चढ़ावा: दान में 9 सेट में रखे 45 जेवर और 238.2 कैरेट के हीरे शामिल हैं। दंपती ने मंदिर में भगवान वेंकटेश का मुकुट और पैरों के आभूषण भी चढ़ावे में दिए। TTD के मुताबिक, तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर को किसी एक भक्त की ओर से दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा चढ़ावा है। पूरी खबर प

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।