विदेश

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ट्रम्प बोले- ईरान से जंग लगभग खत्म; सोनिया की किताब में बच्चे की मौत का जिक्र; बांग्लादेश बोला- हसीना को फांसी होगी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ट्रम्प बोले- ईरान से जंग लगभग खत्म; सोनिया की किताब में बच्चे की मौत का जिक्र; बांग्लादेश बोला- हसीना को फांसी होगी

नमस्कार, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान के साथ जंग लगभग खत्म होने की बात कही। सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ बाजार में आ गई है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए कि बांग्लादेश ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश लौटने को लेकर क्या कहा। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर नजर रहेगी… 1.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26' के 10वें संस्करण के पुरस्कार प्रदान करेंगी। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1.

ट्रम्प बोले- ईरान से जंग लगभग खत्म, फिलहाल हमले की जरूरत नहीं, लेकिन सेना तैयार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध लगभग खत्म हो चुका है। किसी भी बदलाव की स्थिति में अमेरिकी सेना तैयार है। ट्रम्प ने कहा- सैन्य तौर पर ईरान का मामला लगभग खत्म हो चुका है। ईरान की लीडरशिप खत्म कर दी गई है, लेकिन हम अब भी यह तय करना चाहते हैं कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम लंबे समय के लिए टल जाए।

ईरान बोला- अमेरिका जंग खत्म करे तो 2 दिन में होर्मुज खोल देंगे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अगर अमेरिका हर मोर्चे पर जंग खत्म करता है, तो ईरान दो दिन के अंदर होर्मुज स्ट्रेट खोल देगा। अमेरिका को पहले ईरान की शर्तें माननी होंगी। ऐसा नहीं हुआ तो ईरान जवाबी हमला करने के लिए तैयार है।

पूरी खबर पढ़ें… 2.

सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ मार्केट में आई, 7 चैप्टर और 544 पेज; पति की हत्या, प्रीमैच्योर बच्चे का जिक्र सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ मंगलवार से बिना किसी लॉन्च इवेंट के सीधे मार्केट में मिलने लगी है। हार्पर कॉलिन्स इंडिया से प्रकाशित किताब में 544 पेज और 7 चैप्टर हैं।

पहले एडिशन में एक लाख कॉपियां छपी हैं। किताब में आपातकाल के बाद चुनावी हार, संजय गांधी का निधन, इंदिरा गांधी की हत्या, राजीव गांधी की हत्या, खुद के कैंसर का पता चलना, प्रीमैच्योर बच्चे की मौत जैसे किस्से शामिल हैं, जो गांधी परिवार में हुई त्रासदियों को दिखाते हैं। राजीव गांधी क्लिक किया फोटो, किताब का कवर किताब के कवर पर सोनिया का फोटो है, जो 1966 में राजीव गांधी ने क्लिक किया था।

शुरुआती पेज पर लिखा है- बेटे राहुल, बेटी प्रियंका और पोते-पोतियों रेहान और मिराया के नाम। सोनिया गांधी ने इसे निजी मेमॉयर बताते हुए कहा है कि यह राज

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर अंतरराष्ट्रीय राजनीति और भारतीय राजनेता की पुस्तक रिलीज़ के तीन प्रमुख घटनाओं को जोड़ती है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान के साथ युद्ध समाप्ति की सूचना दी, सोनिया गांधी की नई पुस्तक बाज़ार में आई और बांग्लादेश ने शेख हसीना के लौटने पर फांसी का इशारा किया। यह विषय वैश्विक शक्ति संतुलन, भारतीय राजनीति और क्षेत्रीय तनावों को दर्शाता है, इसलिए इसकी रिपोर्टिंग विश्वसनीय जानकारी और सार्वजनिक राय पर प्रभाव डालती है। जनता के लिए यह खबर विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और सांस्कृतिक घटनाओं पर जागरूकता बढ

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।