खेल

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ट्रम्प बोले- मोदी टफ इंसान; भारत में इंस्टाग्राम की अश्लील पोस्ट पर लगाम लगेगी; धोनी IPL नहीं खेलेंगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ट्रम्प बोले- मोदी टफ इंसान; भारत में इंस्टाग्राम की अश्लील पोस्ट पर लगाम लगेगी; धोनी IPL नहीं खेलेंगे

नमस्कार, कल की बड़ी खबर ट्रम्प की पीएम मोदी की तारीफ से जुड़ी है। उन्होंने मोदी को टफ इंसान बताया। धोनी ने IPL से संन्यास ले लिया। वे CSK के मेंटर बन गए हैं। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में हम आपको यह भी बताएंगे कि इंस्टाग्राम पर अब अश्लील पोस्ट पर लगाम कैसे लगाई जाएगी। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1.

ट्रम्प ने मोदी की तारीफ की, कहा- वे टफ इंसान: ईरान पर बोले- वह पागल देश पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की फिलीपींस में मुलाकात हुई। दोनों लीडर राजधानी मनीला में क्वाड मीटिंग में शामिल हुए। ट्रम्प ने मोदी की तारीफ की और कहा कि वे टफ इंसान हैं। ट्रम्प बोले- ईरान पागल देश: ट्रम्प ने बैठक के दौरान ईरान पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईरान पागल देश है। इसी वजह से उसे परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जा सकता। पूरी खबर पढ़ें… 2.

धोनी का IPL से संन्यास, CSK के मेंटर बने: 19 सीजन में 5 खिताब जिताए महेंद्र सिंह धोनी ने IPL से संन्यास ले लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मंगलवार को उन्हें टीम का मेंटर बनाया। धोनी 19 साल तक IPL खेले। इनमें से 17 सीजन उन्होंने चेन्नई के साथ बिताए। 2016 और 2017 में वे राइजिंग पुणे सुपरजायंट का हिस्सा रहे। धोनी ने मई 2025 में आखिरी IPL मैच खेला था: 2026 में धोनी चोट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भी मैच नहीं खेल सके थे। उन्होंने अपना आखिरी मैच 20 मई 2025 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। पूरी खबर पढ़ें… 3.

इंस्टाग्राम पर अब अश्लील और हिंसक पोस्ट कम दिखेंगे, AI आपत्तिजनक कंटेंट फिल्टर कर देगा इंस्टाग्राम ने भारत में अपने कंटेंट रिकमंडेशन सिस्टम को अपडेट किया है। अब यूजर्स को नए एल्गोरिदम के जरिए प्लेटफॉर्म पर यौन और हिंसा दिखाने वाले पोस्ट कम दिखाई देंगे। भारत में करीब 50 करोड़ से ज्यादा इंस्टाग्राम यूजर हैं। कैसे काम करेगा AI मॉडल: कंपनी ने इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के ज्यादा सक्षम मॉडल इस्तेमाल किए हैं। ये मॉडल पोस्ट को यूजर्स तक रिकमंड करने से पहले ही उसकी जांच करेंगे और तय गाइडलाइंस पर खरा नहीं उतरने वाले कंटेंट को रिकमंडेशन से बाहर रखेंगे। पूरी खबर पढ़ें… 4.

राहुल ने शिव-पार्वती के साथ सोनिया-राजीव की फोटो शेयर की, हिमंता बोले- इंसान भगवान नहीं राहुल गांधी ने मंगलवार को 'खाना खाते वक्त मां पापा की गोद में बैठ

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर ट्रम्प के मोदी की तारीफ, धोनी का IPL से संन्यास और इंस्टाग्राम पर अश्लील पोस्ट पर नियंत्रण के बारे में है। ट्रम्प ने मोदी को ‘टफ इंसान’ कहा, जिससे भारत-यूएस संबंधों पर चर्चा बढ़ी। धोनी का CSK मेंटर बनना भारतीय क्रिकेट के भविष्य को प्रभावित करता है। इंस्टाग्राम पर सख्त नियमों से सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति और सेंसरशिप पर बहस होगी। यह विषय अंतरराष्ट्रीय राजनीति, खेल और डिजिटल सशक्तिकरण को जोड़ता है। जनता पर इसका असर राजनीतिक धारणा, क्रिकेट प्रशंसकों की उम्मीदें और ऑनलाइन व्यवहार पर पड़ेगा, जि

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।