देश

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ट्रम्प के लिए जिनपिंग ने प्रोटोकॉल तोड़ा; पहाड़ों पर बर्फबारी, कल चक्रवात आंध्र-ओडिशा से टकराएगा; सोना 11 महीने में सबसे सस्ता

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ट्रम्प के लिए जिनपिंग ने प्रोटोकॉल तोड़ा; पहाड़ों पर बर्फबारी, कल चक्रवात आंध्र-ओडिशा से टकराएगा; सोना 11 महीने में सबसे सस्ता

नमस्कार, कल की बड़ी खबर जिनपिंग से जुड़ी है। पहली बार वे किसी विदेशी मेहमान को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे। वहीं ओडिशा से कल चक्रवात टकराने वाला है। 2 लाख लोगों को सुरक्षित पहुंचाया जाएगा। मार्निंग न्यूज ब्रीफ में हम आपको यह भी बताएंगे कि सोना कितना सस्ता हुआ। ⏰आज के प्रमुख इवेंट्स… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1.

चीनी राष्ट्रपति प्रोटोकॉल तोड़कर ट्रम्प को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे, ऐसा पहली बार चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर ट्रम्प का स्वागत किया। वे पहली बार किसी विदेशी नेता को रिसीव करने खुद एयरपोर्ट पहुंचे। आमतौर पर इस तरह की जिम्मेदारी दूसरे अधिकारी निभाते हैं। ट्रम्प, जिनपिंग और पुतिन का एकसाथ डिनर: ट्रम्प के अलावा रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी चीन पहुंचे हैं। चीन के शेनझेन में दो दिवसीय APEC समिट का आयोजन हो रहा है। ट्रम्प, जिनपिंग और पुतिन ने एक साथ डिनर भी किया। पूरी खबर पढ़ें… 2.

सोनिया की किताब फाड़ रहे थे, बाल ठाकरे की तस्वीर फाड़ी: टोकने पर रुकीं शिवसेना नेता शिवसेना की ओर से सोनिया गांधी की किताब के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान विवाद हो गया। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में किताब फाड़ी जा रही थी। इसी दौरान शाइना एनसी ने गलती से बाल ठाकरे की तस्वीर भी फाड़ दी।

जब किसी ने उन्हें इस बारे में टोका तो वे झेंप गईं। सोनिया की किताब क्यों फाड़ी जा रही थी: शिवसेना सोनिया की किताब को बैन करने की मांग कर रही थी। पार्टी का आरोप है कि इस किताब में वीर सावरकर और मराठी अस्मिता का अपमान किया गया है। संजय राउत बोले- इनकी पिटाई करो: शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने शिवसेना नेताओं पर बालासाहब ठाकरे के अपमान करने का आरोप लगाया।

उन्होंने X पर लिखा- जहां भी ये लोग दिखें, इनकी पिटाई करो। पूरी खबर पढ़ें… 3.

सोना 11 महीने में सबसे सस्ता, ₹1.32 लाख से नीचे आया; चांदी के दाम भी गिरे 10 ग्राम 24 कैरेट सोना बुधवार को 2,696 रुपए गिरकर 1.32 लाख रुपए आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी 4,665 रुपए घटकर 1.65 लाख रुपए पर आ गई है। सोना इस साल सबसे सस्ता: सोना 11 महीने में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 19 दिसंबर 2025 को 1,31,779 था। क्या यह गिरावट लंबी चलेगी: कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया मानते हैं कि सोने-चांदी की खरीदारी किश्तों में करें। कुछ अभी खरीद लें और क

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पहली बार ट्रम्प को एयरपोर्ट पर रिसीव करने के बारे में है, जो पारंपरिक प्रोटोकॉल से हटकर कदम है। इस कदम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान मिला है क्योंकि यह दोनों देशों के बीच नई राजनैतिक दिशा का संकेत देता है। इसके अलावा, ओडिशा पर आने वाले चक्रवात और सोने की कीमत में गिरावट भी रिपोर्ट में शामिल है, जिससे आर्थिक और सामाजिक दृष्टिकोण से खबर और भी प्रासंगिक बनती है। जनता के लिए यह बदलाव व्यापार, निवेश और मौसम सुरक्षा के मामलों में नई चुनौतियाँ और अवसर पैदा कर सकता

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।