अपराध

MP Forest Guard Recruitment: एमपी वनरक्षक भर्ती के कैंडिडेट्स के फिजिकल टेस्ट की तारीख तय, 23 अक्टूबर से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
MP Forest Guard Recruitment: एमपी वनरक्षक भर्ती के कैंडिडेट्स के फिजिकल टेस्ट की तारीख तय, 23 अक्टूबर से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

MP Forest Guard Recruitment 2026: मध्य प्रदेश Madhya Pradesh में वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया Forest Guard Recruitment को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल MPESB की लिखित परीक्षा में सफल हुए 5,935 कैंडिडेट्स के लिए अब भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा।

वन विभाग MP Forest Department ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन Document Verification , शारीरिक माप, फिजिकल टेस्ट और पैदल चाल परीक्षण की तारीख घोषित कर दी है। 23 से 25 अक्टूबर तक होगा फिजिकल टेस्ट यह प्रक्रिया 23 से 25 अक्टूबर के बीच संबंधित वनमंडलों में होगी। लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती के अगले चरण में शामिल होना होगा।

इस दौरान दस्तावेजों का सत्यापन करने के साथ उम्मीदवारों का शारीरिक माप और पैदल चाल परीक्षण भी किया जाएगा। कम संख्या वाले जिलों में दो दिन चलेगा परीक्षा जिन जिलों में 200 से अधिक कैंडिडेट्स हैं, वहां तीन दिन यानी 23, 24 और 25 अक्टूबर को परीक्षण आयोजित किया जाएगा। इनमें छतरपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, सागर और शिवपुरी शामिल हैं।

वहीं, बाकी जिलों में यह प्रक्रिया 23 और 24 अक्टूबर को पूरी की जाएगी। नए जिलों के कैंडिडेट्स के लिए ये नियम वन विभाग ने परीक्षण केंद्रों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है। नए गठित जिलों के अभ्यर्थियों को अपने वर्तमान जिले के बजाय पूर्ववर्ती जिले में ही शारीरिक परीक्षण देना होगा। नए जिलों के उम्मीदवारों को पुराने जिले में टेस्ट देना होगा।

नवगठित मऊगंज जिले में अभी अलग से वनमंडल नहीं है, ऐसे में इस जिले के कैंडिडेट्स का परीक्षण रीवा में होगा। इसी तरह आगर मालवा के उम्मीदवारों को शाजापुर वनमंडल में प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कम संख्या में उम्मीदवार होने के कारण पांढुर्णा के अभ्यर्थियों का परीक्षण छिंदवाड़ा वनमंडल में कराया जाएगा।

बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद होगी शारीरिक जांच सभी उम्मीदवारों का सबसे पहले बायोमीट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद शारीरिक माप और अन्य परीक्षण होंगे। यदि किसी अभ्यर्थी को अपनी हाइट या चेस्ट की माप को लेकर आपत्ति है, तो वह मौके पर ही अपील कर सकेगा। ऐसी स्थिति में गठित मेडिकल अपील कमेटी जांच करेगी।

समिति की ओर से लिया गया निर्णय अंतिम माना जाएगा। पुरुषों को 25 और महिलाओं को 14 KM चलना होगा वनरक्षक भर्ती के पैदल चाल परीक्षण में उम्मीदवारों के लिए निर्धारित दूरी पूरी करना जरूरी होगा। पुरुष कैंडिडेट्स को 4 घंटे में 25 किलोमीटर और महिला कैंडिडेट्स को 4 घंटे में 14 किलोमीटर की दूरी तय करना होगी।

निर्धारित समय में तय दूरी पूरी करना शारीरिक परीक्षण का अहम हिस्सा होगा। गर्भवती महिला उम्मीदवारों के लिए भी नियम तय शारीरिक परीक्षण के दौरान यदि कोई महिला अभ्यर्थी 12 सप्ताह या उससे अधिक की गर्भवती पाई जाती है, तो उसे प्रसव तक अस्थायी रूप से अनुपयुक्त माना जाएगा। इसके बाद डिलीवरी के 6 सप्ताह बाद डॉक्टर का फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर उसका शारीरिक परीक्षण दोबारा कराया जाएगा।

इस तरह 5,935 सफल उम्मीदवारों के लिए अब भर्ती प्रक्रिया का अगला महत्वपूर्ण चरण शुरू होने जा रहा है। यह भी पढ़ें: Bhopal GST Raid: भोपाल में गुटखा फैक्टरी पर छापा, 30 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का खुलासा

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

वनरक्षक भर्ती के इस मौके पर हमें याद रखना चाहिए कि प्रकृति की रक्षा केवल पदों से नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी से होती है। यदि किसी को नौकरी के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़े, तो धैर्य और कड़ी मेहनत से समाधान मिलेगा। समाज में अगर किसी को बेरोजगारी या आर्थिक दिक्कत हो, तो उसे प्रशिक्षण, कौशल विकास और सरकारी योजनाओं का सहारा लेना चाहिए। सकारात्मक सोच और सहयोग से हम सभी मिलकर एक समृद्ध, सुरक्षित और सशक्त समाज बना सकते हैं।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।