राज्य

MP में सीजन में पहली बार पारा 9°C से नीचे:राजस्थान-बिहार, छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट; दिल्ली की हवा दिवाली के 10 दिन बाद भी खराब

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
MP में सीजन में पहली बार पारा 9°C से नीचे:राजस्थान-बिहार, छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट; दिल्ली की हवा दिवाली के 10 दिन बाद भी खराब

बंगाल की खाड़ी में बने तूफान अकवान का असर देश के कई राज्यों में दिख रहा है। इसके चलते मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और पंजाब में कोहरा छाया हुआ है।

उधर, दिल्ली में दीपावली के 10 दिन बाद भी हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति AIIMS के पास रही, जहां AQI 354 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अक्षरधाम मंदिर के पास AQI 351 दर्ज हुआ। देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: बादल छाएंगे, तापमान में गिरावट की भी आशंका; माउंट आबू से ठंडा फतेहपुर बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अकवान का हल्का प्रभाव राजस्थान में भी देखने को मिल सकता है।

बीकानेर संभाग के अलावा शेखावाटी के एरिया में तापमान 2°C तक गिर सकता है। राज्य में हल्के बादल छा सकते हैं। सबसे ठंडा इलाका सीकर का फतेहपुर रहा। पूरी खबर पढ़ें… एमपी: सीजन में पहली बार पारा 9°C से नीचे, कटनी के करौंदी में तापमान 8.9 डिग्री पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ गई है।

इस वजह से सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 9°C से नीचे आ गया है। बीती रात कटनी के करौंदी में पारा 8.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: कई जिलों में छाया कोहरा, शनिवार को 13 जिलों में बारिश की संभावना बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान का बिहार पर असर कम रहेगा।

हालांकि, 21 नवंबर को तूफान की वजह से प्रदेश के 13 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। गुरुवार की सुबह कई जिलों में कोहरा छाया रहा। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: बारिश का अलर्ट, बलरामपुर में रात का पारा 8 डिग्री पहुंचा छत्तीसगढ़ में 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दोनों दिन अलग-अलग जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच बलरामपुर में रात का पारा गिरकर 8.9 डिग्री पहुंच गया है। प्रदेश में ठंड का असर भी बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: केदारनाथ में 4 दिन पुरानी बर्फ अब तक नहीं पिघली, 5 शहरों की हवा जहरीली उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में 4 दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद बर्फ अब तक नहीं पिघली है।

यहां ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बंगाल की खाड़ी में बना तूफान अकवान के प्रभाव से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंड बढ़ी है। इसी बीच दिल्ली में दीपावली के दस दिन बाद भी प्रदूषण स्तर ऊँचा बना हुआ है। यह विषय मौसम की असामान्य स्थितियों और वायु प्रदूषण के संयुक्त प्रभाव को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे कृषि, स्वास्थ्य और यातायात पर असर पड़ सकता है। आम जनता को फसल को नुकसान, श्वसन रोग, सड़क दुर्घटनाएँ और यात्रा में देरी जैसी

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।