MP में TET कराने से ESB ने किया इनकार:ऑफलाइन परीक्षा के फैसले के बाद निर्णय; डेढ़ लाख से ज्यादा टीचर्स देने वाले थे एग्जाम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मध्य प्रदेश के डेढ़ लाख से ज्यादा शिक्षकों की शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) कराने को लेकर नया पेंच सामने आया है। मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री की घोषणा के बाद परीक्षा ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन कराने के स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने परीक्षा कराने से इनकार कर दिया है। अब स्कूल शिक्षा विभाग दूसरी एजेंसी के जरिए परीक्षा कराने या खुद परीक्षा आयोजित कराने के विकल्प पर विचार कर रहा है। इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री डॉ.
मोहन यादव के लौटने के बाद होगा। ESB ने कहा है कि पिछले छह साल से मंडल सिर्फ ऑनलाइन परीक्षा करा रहा है, इसलिए वह ऑफलाइन परीक्षा नहीं करा सकेगा। ESB के इनकार के बाद नई एजेंसी की तलाश लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने बताया- अगर TET (Teacher Eligibility Test) परीक्षा ऑफलाइन आयोजित करानी पड़ी तो इसमें अधिक समय लग सकता है। इसलिए स्कूल शिक्षा विभाग TET और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अन्य सभी विकल्पों पर भी विचार कर रहा है।
उन्होंने बताया- कर्मचारी चयन मंडल ने सिर्फ ऑनलाइन परीक्षा कराने की बात कही है। ऐसे में अब शासन दूसरी एजेंसियों के माध्यम से परीक्षा कराने की व्यवस्था में जुटा है। परीक्षा के लिए किस एजेंसी को जिम्मेदारी दी जाएगी, यह शासन स्तर पर तय होगा।
अभी ESB के माध्यम से एमपी ऑनलाइन पर परीक्षा फीस जमा कराने और आवेदन लेने की प्रक्रिया चल रही है। एमपी ऑनलाइन भी परीक्षा कराता है, लेकिन ऑफलाइन परीक्षा नहीं कराता। ऐसे में ऑफलाइन TET के लिए नई एजेंसी की जरूरत होगी। CM से चर्चा के बाद तय होगी नई एजेंसी मुख्यमंत्री डॉ.
मोहन यादव अभी दुबई में हैं और 9 सितंबर को भोपाल लौटेंगे। उनके लौटने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों और स्कूल शिक्षा मंत्री से चर्चा के बाद परीक्षा कराने वाली नई एजेंसी को लेकर फैसला हो सकता है। सरकार के सामने PSC को परीक्षा की जिम्मेदारी देने का विकल्प भी है, लेकिन PSC ने अब तक शिक्षकों की भर्ती या पात्रता परीक्षा नहीं कराई है। वह मुख्य रूप से वरिष्ठ पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है। इसलिए अंतिम फैसला मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री के स्तर पर होगा। नई एजेंसी तय हुई तो बदल सकती है परीक्षा तारीख
ESB ने पहले 12 अक्टूबर से शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने की तैयारी की थी। अब ESB के परीक्षा कराने से इनकार के बाद
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar