विदेश

MP Travel Mart 2026: भोपाल में 34 देशों से आएंगे 100 विदेशी मेहमान आएंगे, 15 राज्यों के 180 टूर ऑपरेटर्स भी होंगे शामिल, 1100 करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
MP Travel Mart 2026: भोपाल में 34 देशों से आएंगे 100 विदेशी मेहमान आएंगे, 15 राज्यों के 180 टूर ऑपरेटर्स भी होंगे शामिल, 1100 करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव

MP Travel Mart 2026 : भोपाल में 7 अक्टूबर से मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट ( MP Travel Mart ) शुरू होगा। ये आयोजन 10 अक्टूबर तक चलेगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ.

मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) करेंगे। मार्ट में अमेरिका, फ्रांस, जापान, इटली समेत 34 देशों के 100 से ज्यादा विदेशी मेहमान शामिल होंगे। 15 राज्यों से 180 टूर ऑपरेटर्स आएंगे MP ट्रैवल मार्ट में देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 180 से ज्यादा घरेलू टूर ऑपरेटर्स भी शामिल होंगे।

इस दौरान 600 से ज्यादा प्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी। विदेशी और घरेलू टूर ऑपरेटर्स एक-दूसरे से टूर पैकेज, अनुभव और कारोबार से जुड़ी जानकारी शेयर करेंगे। 1100 करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव आयोजन के दौरान 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा के संयुक्त निवेश प्रस्तावों और कॉन्ट्रैक्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा।

प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में होटल, वेलनेस रिसॉर्ट, लक्जरी टेंट और ईको टूरिज्म से जुड़े 14 प्रोजेक्ट के लिए प्राइवेट निवेशकों को 252 करोड़ रुपए के लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) दिए जाएंगे। सीहोर में 848.40 करोड़ का बड़ा निवेश सीहोर जिले के रामगढ़ में 848.40 करोड़ रुपये का मेगा पर्यटन निवेश समझौता होगा।

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड और ARM फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच होने वाले इस समझौते में इंटरनेशनल लेवल का गोल्फ कोर्स, गोल्फ विला, वेलनेस रिसॉर्ट और लग्जरी होटल बनाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट से इलाके को पर्यटन के नक्शे पर बड़ी पहचान मिलने की उम्मीद है। इससे करीब 920 लोगों को सीधे रोजगार मिलने की बात कही गई है।

इसके अलावा सैकड़ों लोगों के लिए अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी बनेंगे। 3 टूरिज्म हाइवे पर सुविधा केंद्र टूरिस्ट की सड़क यात्रा को आसान, सुरक्षित और साफ रखने के लिए राज्य के 3 प्रमुख टूरिज्म हाइवे पर सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए भी LOA दिए जा रहे हैं। पिछले साल आए 21 करोड़ से ज्यादा पर्यटक पर्यटन विभाग के सचिव और एमपी टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ.

इलैयाराजा टी.

के मुताबिक 2025 में प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में 57% की बढ़ोतरी हुई। सालभर में कुल 21.05 करोड़ पर्यटक मध्य प्रदेश पहुंचे। MPTM 2026 का मकसद इस बढ़ते पर्यटन को वैश्विक निवेश, बेहतर सुविधाओं और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के मौके से जोड़ना है। 34 देशों के मेहमान इस बार यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, इटली, ग्रीस, नीदरलैंड्स, पोलैंड, फिनलैंड, बुल्गारिया, बेलारूस, अल्बानिया, हंगरी और स्लोवाकिया समेत कई यूरोपीय देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको से भी मेहमान आएंगे। एशिया-पैसिफिक क्षेत्र से ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया, फिलीपींस और श्रीलंका के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। UAE, इजराइल, मॉरीशस, केन्या और रूस से भी टूर ऑपरेटर्स और ट्रैवल राइटर्स भोपाल पहुंचे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: भोपाल समेत 25 से ज्यादा जिलों में बारिश-आंधी के आसार, इंदौर में सबसे कम 17.2 डिग्री पारा मां की रसोई में मिलेगा देसी स्वाद विदेशी मेहमानों को मध्यप्रदेश के पारंपरिक खाने का स्वाद देने के लिए 'मां की रसोई' का लाइव काउंटर लगाया गया है। यहां कोदो-मेथी भात, ज्वार-बाजरे की रोटियां, मट्ठे के आलू, चक्की का साग, निघौना, दाल-बाफला, भुने बैंगन का भर्ता और सिलबट्टे की ताजी चटनी परोसी जाएगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।