राज्य

MP-UP, राजस्थान, बिहार में अगले दो दिन बारिश का अलर्ट:छत्तीसगढ़-झारखंड के कई जिलों में स्कूल बंद, अर्नब तूफान का असर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
MP-UP, राजस्थान, बिहार में अगले दो दिन बारिश का अलर्ट:छत्तीसगढ़-झारखंड के कई जिलों में स्कूल बंद, अर्नब तूफान का असर

अर्नब तूफान भले ही आंध्र प्रदेश के समुद्री तटों से टकराया हो, लेकिन इसका असर देश के अन्य राज्यों में भी पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड में अगले दो दिन मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। अभी तक इन राज्यों में तेज धूप निकल रही थी, लेकिन अब आसमान में बादल छाए हुए हैं।

अगले दो दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ और झारखंड के कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी कर दी गई है। इस तरह बढ़ रहा तूफान अर्नब अब राज्यों के मौसम का हाल जानिए… 'अर्नब' से बदला एमपी का मौसम, सतना-कटनी में बारिश:महाकौशल-विंध्य में 3 दिन बरसात के आसार बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से मध्य प्रदेश का भी मौसम बदल गया है।

सतना और कटनी में बारिश हो रही है। महाकौशल और विंध्य में तीन दिन बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं धार और झाबुआ में अचानक तापमान कम होने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान में कल से तेज बारिश की चेतावनी:तूफान के असर से हवा भी चलेगी; रात में सर्दी बढ़ी, पारा 12 डिग्री

राजस्थान में गुरुवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘अर्बन’ के असर से आधे राज्य में बादल छा सकते हैं। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने और कहीं-कहीं 30-40KM स्पीड तक तेज हवा भी चल सकती है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- इस सिस्टम का असर 31 अक्टूबर तक राजस्थान में दिखेगा। पूरी खबर पढ़ें… यूपी में अर्नब तूफान का असर शुरू, लखनऊ में बारिश:3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-ओले भी गिरेंगे, ठंड बढ़ेगी

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर यूपी में भी दिखने लगा है। बुधवार दोपहर लखनऊ और आसपास के जिलों में अचानक मौसम बदल गया। लखनऊ में बादल छा गए। बारिश हुई। रायबरेली में भी हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज बुधवार को सोनभद्र, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर समेत 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार में अर्नब तूफान का असर, बक्सर में बादल छाए:पटना समेत 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, 29-30 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी

बिहार में साइक्लोन ऑर्नब

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।