मृत्यु पूर्व कथन के आधार पर सास-साले, साढ़े पर केस:ससुराल में पिटाई से आहत युवक ने खाई थी सल्फास, पत्नी को लेने गया था
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →पत्नी को मायके से लेने गए 30 वर्षीय युवक की पत्नी, सास, साले और साढ़ू ने मारपीट कर दी। ससुराल में हुए अपमान और मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर युवक ने घर लौटने के बाद सल्फास की गोलियां खा लीं। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मर्ग जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मृत्यु पूर्व कथन और वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच के बाद ग्वालियर थाना पुलिस ने चारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
आरोपी फिलहाल फरार हैं। 14 अगस्त को जहर खाया, अगले दिन मौत मेवाती मोहल्ला (जगनापुरा) निवासी समीर बेग ने 14 अगस्त की दोपहर करीब 12:30 बजे घर पर सल्फास की गोलियां खा ली थीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जयारोग्य अस्पताल (JAH) लेकर पहुंचे, जहां दोपहर 2:29 बजे भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 15 अगस्त की रात करीब 12:45 बजे समीर ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पत्नी को लेने गया था, ससुराल में हुई मारपीट मर्ग जांच में मृतक के पिता सलीम बेग, भाई हारुन बेग, इरशाद खान और शौकीन बेग के बयान लिए गए। पुलिस के मुताबिक, समीर की पत्नी लंबे समय से मायके में रह रही थी। वह उसे वापस लाने ससुराल गया था, लेकिन पत्नी सन्नो बानो ने साथ आने से इनकार कर दिया।
इसी बात को लेकर विवाद हुआ। परिजनों के बयानों के मुताबिक, पत्नी सन्नो बानो, साढ़ू शाकिर खान, सास रसीदन बानो और साले शाहिद खान ने समीर के साथ मारपीट की। इसके बाद वह घर लौट आया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान था। मृत्यु पूर्व कथन और वीडियो की जांच पुलिस ने जांच के दौरान डॉक्टरों द्वारा दर्ज समीर के मृत्यु पूर्व कथन, परिजनों की ओर से बनाई गई वीडियो रिकॉर्डिंग और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच की।
पुलिस के अनुसार, इन साक्ष्यों के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला दर्ज किया गया है। चारों आरोपी फरार ग्वालियर थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि मर्ग जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी, सास, साले और साढ़ू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
📡 स्रोत: NewsData.io