व्यापार

मूडीज़ रेटिंग्स ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मूडीज़ रेटिंग्स ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया

मूडीज़ रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक विकास दर यानी जीडीपी ग्रोथ का अनुमान पहले के साढ़े छह प्रतिशत से बढ़ाकर सात प्रतिशत कर दिया है। एजेंसी के मुताबिक देश में बढ़ते घरेलू उपभोग और निवेश में सुधार से संभावनाएं बढ़ी हैं और इसमें ऊर्जा की वैश्विक कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का भी योगदान है।

अपनी रिपोर्ट ग्लोबल मैक्रो आउटलुक 2027-28 में मूडीज़ ने कहा है कि मध्यम अवधि में भारत की आर्थिक विकास दर करीब सात प्रतिशत बनी रह सकती है। एजेंसी के अनुसार निजी क्षेत्र में निवेश लगातार बढ़ने से विकास दर इससे भी ऊपर जा सकती है। मूडीज़ ने निजी निवेश में सुधार के संकेत के तौर पर पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन और आयात में बढ़ोतरी, उद्योगों को मिलने वाले ऋण की तेज रफ्तार और उत्पादन क्षमता के बेहतर इस्तेमाल का भी उल्‍लेख किया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की कीमतों में आई तेजी के असर को भारत ने पहले के अनुमान से बेहतर तरीके से संभाला है। इसका एक प्रमुख कारण कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति के लिए अलग-अलग देशों पर निर्भरता बढ़ाना है। लेकिन, मूडीज़ ने आगाह किया है कि आर्थिक विकास के सामने कुछ चुनौतियां भी बनी हुई हैं। इनमें बढ़ती महंगाई, कृषि उत्पादन में संभावित गिरावट और ब्याज दरों में बढ़ोतरी प्रमुख हैं।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मूडीज़ रेटिंग्स ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया, जो आर्थिक विकास की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है। यह बदलाव भारत की आर्थिक क्षमता के प्रति विश्वसनीयता को दर्शाता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बढ़ते घरेलू उपभोग, निवेश में सुधार और ऊर्जा कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह निवेशकों और नीति निर्माताओं को बेहतर आर्थिक दृष्टिकोण देती है। आम जनता के लिए इसका मतलब है कि रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं और आय में सुध

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।