राजनीति

मुफ्त में 3 गैस सिलेंडर, मिलेंगे 3000 रुपये; यहां सरकार ने लिया बड़ा फैसला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुफ्त में 3 गैस सिलेंडर, मिलेंगे 3000 रुपये; यहां सरकार ने लिया बड़ा फैसला

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में पात्र लाभार्थियों को तीन LPG सिलेंडरों का खर्च उठाने के लिए हर साल 3,000 रुपये मिलेंगे.

यानी कि गोवा सरकार ने आधिकारिक तौर पर 'गोवा उज्ज्वला योजना 2026' को हरी झंडी दे दी है.

इसके तहत राज्य के पात्र परिवारों को सालाना 3 घरेलू LPG सिलेंडरों या PNG के खर्च के बराबर 3000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी.

यह योजना मुख्यमंत्री द्वारा 2022 के गोवा विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए वादे का हिस्सा थी। सरकार ने लोगों को भरोसा दिलाया था कि हर साल तीन LPG सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे.

अकाउंट में कब ट्रांसफर होंगे पैसे?

लाभार्थियों को 9 सितंबर से उनके बैंक अकाउंट में सालाना 3000 रुपये मिलने लगेंगे.

सरकार की इस योजना का मकसद साल भर में तीन LPG सिलेंडर का खर्च उठाना है। सरकार सिलेंडर अलग से देने के बजाय, यह रकम सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेगी.

सीएम ने कहा कि जो निवासी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेंगे और जरूरी दस्तावेज जमा कर देंगे, उन्हें उनके बैंक खातों में यह रकम मिलनी शुरू हो जाएगी.

कैसे करेंगे अप्लाई?

गोवा की इस मुफ्त एलपीजी/पीएनजी सिलेंडर योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार ने ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया रखी है. आप नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:-

सबसे पहले अपने नजदीकी ग्राम पंचायत कार्यालय, नगर पालिका (Municipality) दफ्तर या अपने क्षेत्र के स्थानीय विधायक (MLA) कार्यालय में जाएं. वहां से योजना का आधिकारिक आवेदन फॉर्म मुफ्त में प्राप्त करें.

अब फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियां जैसे- आवेदक का नाम, आधार नंबर, गैस उपभोक्ता नंबर (Consumer Number), गैस एजेंसी का नाम और बैंक खाता विवरण (जिसमें 3000 रुपये आने हैं) को बिल्कुल सही-सही भरें.

अब अपने पास गैस/पीएनजी कनेक्शन की कॉपी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और वोटर आईडी (EPIC Card) की जेरॉक्स कॉपी तैयार रखें.

भरे हुए फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी अटैच करें.

फिर इसे वापस उ

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।