'मुझे इंदिरा गांधी से डर भी लगता था', अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' के विमोचन पर बोलीं सोनिया गांधी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कांग्रेस की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को अपनी आत्मकथा बिलॉन्गिंगः अ जर्नी ऑफ लव (Belonging: A Journey of Love) को औपचारिक रूप से लॉन्च कर दिया है.
बुक लॉन्च के दौरान सोनिया गांधी ने मंच से अपनी आत्मकथा के शीर्षक से लेकर उसके अंदर छपी घटनाओं के बारे में विस्तार से बातचीत की.
इस दौरान उन्होंने यह बताया कि उन्हें अपनी सास यानी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से डर भी लगता था.
उन्होंने कहा कि मैं इंदिरा गांधी से बहुत प्रभावित थी, उनका व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली था और मुझे उनसे डर भी लगता था. मैंने इंदिरा गांधी से अनुशासन, समय की पाबंदी, साहस और दृढ़ संकल्प सीखा.
उन्होंने यह भी कहा कि अपनी किताब लिखते समय (अपनी सास) इंदिरा गांधी की हत्या और (अपने पति) राजीव गांधी की हत्या को याद करना मुश्किल था.
साथ ही, अपने पति राजीव गांधी के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मैं राजीव के राजनीति में आने के खिलाफ थी, मुझे लगा कि मैं उसे खो दूंगी, क्योंकि राजनीति में इंसान बहुत व्यस्त हो जाता है.
राजीव की मौत के बाद मैं पूरी तरह टूट गई थी और मेरे बच्चों ने मुझे संभाला.
किताब का नाम बिलॉन्गिंग क्यों रखा?
सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा का नाम 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' (अपनापन: प्यार का एक सफर) शीर्षक चुनने का कारण बताते हुए कहा, यह शब्द पूरी किताब में बार-बार आता है.
यह एक नए परिवार और संस्कृति में स्वीकार किए जाने की उनकी कोशिशों और अनुभवों को दर्शाता है.
जब आप किसी नई जगह पर बाहरी होते हैं, तो आपको लगता है कि आप वहां के लोगों जैसे नहीं हैं. आपको महसूस होता है कि कोई हमेशा आप पर नजर रख रहा है.
अगर आपसे कोई गलती हो जाए, कोई गलत शब्द निकल जाए या कुछ गलत हो जाए, तो उस पर तुरंत ध्यान जाएगा.
इसलिए, वहां स्वीकार किए जाने और उस परिवार का हिस्सा बनने की एक निरंतर कोशिश रहती है.
उन्होंने कहा, यह अनुभव सिर्फ उनके लिए ही नहीं था, जो इटली से भारत आई थीं, बल्कि भारत की उन कई महिलाओं के लिए भी है, जो शादी के बाद अपने ससुराल
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सोनिया गांधी की आत्मकथा "बिलॉन्गिंगः अ जर्नी ऑफ लव" के विमोचन के दौरान उन्होंने इंदिरा गांधी से डर महसूस करने का खुलासा किया। यह विषय भारतीय राजनीति की जटिल पारिवारिक गतियों को उजागर करता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक प्रमुख राजनीतिक हस्ती के व्यक्तिगत अनुभवों को सार्वजनिक करती है, जिससे राजनीतिक इतिहास और नेतृत्व पर नई रोशनी पड़ती है। आम जनता पर इसका असर गहरा हो सकता है; यह नागरिकों को राजनीतिक निर्णयों के पीछे के मानव पक्ष से जोड़ता है, विश्वास बढ़ाता है और राजनीतिक विमर्श में सहानुभूति