'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पाकिस्तान क्रिकेट की मौजूदा हालत को लेकर दिग्गज वसीम अकरम ने जो कहा है, वह टीम के लिए परेशानी बढ़ाने वाला है.
पूर्व कप्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही 3-0 की हार की आशंका जताई थी.
अकरम का कहना है कि पाकिस्तान की परेशानी सिर्फ मैदान पर खराब प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी जड़ें पूरे क्रिकेट सिस्टम में काफी अंदर तक फैली हुई हैं.
उन्होंने साफ कहा कि इन समस्याओं को वह भी अकेले ठीक नहीं कर सकते.
अकरम ने कहा कि उन्हें सीरीज शुरू होने से पहले ही पता था कि पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 से हार जाएगा.
उन्होंने टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में मौजूद बड़ी कमियों को इसकी वजह बताया.
उनके मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय लेवल पर पाकिस्तान की कमजोरियां लगातार सामने आ रही हैं.
समस्या काफी ज्यादा गहरी है
वसीम अकरम ने बताया कि उनसे अक्सर पूछा जाता है कि क्या वो पाकिस्तान क्रिकेट की मदद के लिए कुछ कर सकते हैं. इस पर उन्होंने कहा कि समस्या काफी गहरी है.
उनके मुताबिक, पाकिस्तान के मौजूदा टॉप खिलाड़ियों के नीचे ऐसा मजबूत सिस्टम नहीं है, जो लगातार अच्छे खिलाड़ियों को तैयार कर सके.
यह भी पढ़े: दलीप ट्रॉफी 2026 की प्राइज मनी डिटेल, जीतने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़
पूर्व तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान के फर्स्ट क्लास घरेलू क्रिकेट सिस्टम की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि इसमें स्थिरता और खिलाड़ियों को समय देने की कमी रही है.
पिछले कुछ सालों में लगातार बदलावों के वजह घरेलू लेवल पर अच्छे खिलाड़ियों को तैयार करने में परेशानी हुई है.
तीनों विभागों पर अकरम ने साधा निशाना
अकरम ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों पर नाराजगी जताई.
उन्होंने कहा, हमारी बल्लेबाजी संघर्ष कर रही है, हमारी गेंदबाजी औसत से
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
पाकिस्तान क्रिकेट के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने 133 पर ऑल आउट होने के बाद टीम पर भड़कते हुए अपनी चिंता व्यक्त की है। यह विषय टीम की वर्तमान स्थिति और गहरे सिस्टमिक समस्याओं पर प्रकाश डालता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि अकरम के शब्दों से टीम की मनोबल और विश्वसनीयता पर असर पड़ सकता है, खासकर इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में। आम जनता पर इसका असर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक स्तर पर हो सकता है, क्योंकि क्रिकेट के प्रति देशभक्ति और राष्ट्रीय पहचान पर सवाल उठ सकते हैं, और खेल प्रशंसकों में असमंजस और