खेल

मुकाबले में दबाव नहीं लेना चाहिए, अपना सर्वश्रेष्ठ देना जरूरी: अंकुश पंघाल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
मुकाबले में दबाव नहीं लेना चाहिए, अपना सर्वश्रेष्ठ देना जरूरी: अंकुश पंघाल

अक्टूबर 04, नई दिल्ली: भारतीय मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने एशियाई खेलों की पुरुषों की 80 किलोग्राम स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। डीडी न्यूज़ के संवाददाता नारायण सिंह से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारतीय मुक्केबाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और आगामी प्रतियोगिताओं में इस लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे।

अंकुश पंघाल ने कहा कि उन्हें अपनी तैयारियों पर पूरा भरोसा था और उन्हें विश्वास था कि वह स्वर्ण पदक जीतेंगे। उन्होंने कहा कि मुकाबले के दौरान दबाव नहीं लेना चाहिए और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान देना चाहिए।

बाइट: अंकुश पंघाल, भारतीय मुक्केबाज

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।